---Advertisement---

IND vs ENG : भारत के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए जैक लीच, इस स्पिनर को मिल सकता है डेब्यू करने का मौक़ा

IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच पाँच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते इंग्लैंड 0-1 से आगे है। अब विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम को जीत की ...

Read more

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: फ़रवरी 1, 2024 11:32 पूर्वाह्न

IND vs ENG
Follow Us
---Advertisement---

IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच पाँच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते इंग्लैंड 0-1 से आगे है। अब विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम को जीत की तलाश होगी। लेकिन दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को टीम में कुछ बदलाव करने होंगे। दरअसल टीम के स्पिनर जैच लीज चोट के चलते दूसरे टेक्स्ट से बाहर हो गए हैं।

IND vs ENG : कौन लेगा जैक की जगह

IND vs ENG पहले टेस्ट में इंग्लैंड के स्टार स्पिनर जैक लीच को चोट लग गई थी। जिसके चलते वह दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। अब उनकी जगह टीम में शोएब बशीर को शामिल किया जा सकता है। इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट की ओर से इस पर कोई बात नहीं की गई है लेकिन टीम के पास स्पिनर के तौर पर शोएब के अलावा कोई और विकल्प भी नहीं है। अगर बशीर इस मैच का हिस्सा होते हैं तो ये उनका डेब्यू मैच होगा।

IND vs ENG : भारतीय टीम को भी दो झटके

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के दो स्टार खिलाड़ी 2 फ़रवरी से होने वाले दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा और बल्लेबाज़ केएल राहुल इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट से चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

2 फ़रवरी से 6 फ़रवरी तक होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की जगह टीम में सौरभ कुमार, सरफ़राज़ ख़ान और वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026