---Advertisement---

Ind Vs Ire 2023: आयरलैंड दौरे पर राहुल द्रविड़ की जगह इस पूर्व क्रिकेटर को बनाया जा सकता है हेड कोच, रिपोर्ट ने चौंकाया

Ind Vs Ire 2023: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अपने वेस्ट इंडीज दौरे पर है। भारत ने वेस्ट इंडीज को पहले टेस्ट मैच में 141  रनो से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। ऐसे में अब जाकर आयरलैंड दौरे के लिए संभावित कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों को लेकर क्रिकबज  ने अपनी रिपोर्ट ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 17, 2023 6:35 अपराह्न

IND-vs-IRE-Schedule-2023
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs Ire 2023: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अपने वेस्ट इंडीज दौरे पर है। भारत ने वेस्ट इंडीज को पहले टेस्ट मैच में 141  रनो से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। ऐसे में अब जाकर आयरलैंड दौरे के लिए संभावित कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों को लेकर क्रिकबज  ने अपनी रिपोर्ट दी है।

क्या है रिपोर्ट

क्रिकबज के अनुसार, आने वाले वेस्ट इंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को आराम दिया जा सकता है। उनके बदले भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। क्रिकबज के मुताबिक़, हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि भारत का आयरलैंड दौरा 18 अगस्त से शुरू होने जा रहा है जहां भारतीय टीम को कुल 3 टी 20 मैच खेलने हैं। भारत का  पहला मुकाबला 18  अगस्त को डब्लिन में होगा जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला 20  तथा 23  अगस्त को आयरलैंड की राजधानी डब्लिन में ही खेले जाएंगे।

भारत-आयरलैंड अब तक पांच बार आमने-सामने

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल पांच टी 20  मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें हर बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ अपना अंतिम टी-20 मुकाबला 28 जून 2022  को डब्लिन में ही खेला था जहां भारतीय टीम 4 रनों से विजयी हुई थी।

ये भी पढ़ें:US Open Badminton 2023: क्वार्टरफाइनल में हार के बाद सिंधु हुई भावुक ,चीनी शटलर के लिए कही बड़ी बात

आयरलैंड की टीम कर चुकी है कमाल

आपको  बता दें कि आयरलैंड की टीम को कम में आंकना भारतीय टीम के लिए महंगा पड़ सकता है। गौरतलब  है कि 2022 में हुए टी-20  वर्ल्ड कप के दौरान आयरलैंड की टीम ने दो बार की चैंपियन वेस्ट इंडीज और मौजूदा  टी-20  वर्ल्ड कप चैंपियन इंग्लैंड को हराया था। भले ही भारतीय टीम पन्ने पर मजबूत हो लेकिन आयरलैंड की टीम में ऐसे धुरंधर हैं जो भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। केविन ओ ब्रायन का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है।

ये भी पढ़ें:MG GLOSTER VS TOYOTA FORTUNER में से किस SUV में मिलते हैं एडवांस प्रीमियम स्पेसिफिकेशन्स, जानें दोनों में बड़ा अंतर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026