---Advertisement---

IND vs IRELAND 2023: भारत-आयरलैंड के बीच तीसरा टी 20 मैच हुआ रद्द , टीम इंडिया ने इस अंतर से जीती सीरीज

IND vs IRELAND 2023: भारत और आयरलैंड के बीच तीसरा टी 20मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है। डबलिन में खेले जाने इस मुकाबले में बारिश ने पूरा खेल बिगाड़ दिया जिसके बाद भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 24, 2023 7:10 पूर्वाह्न

IND VS IRE 2023..
Follow Us
---Advertisement---

IND vs IRELAND 2023: भारत और आयरलैंड के बीच खेला जानेवाला तीसरा टी 20 सीरीज बारिश के कारण रद्द हो गया है। आपको बता दें कि भारत और आयरलैंड के बीच तीसरा टी 20 मैच आयरलैंड की राजधानी डबलिन में खेला जाना था।

भारत-आयरलैंड तीसरा टी 20 चढ़ा बारिश के भेंट

भारत और आयरलैंड के बीच खेला जानेवाला तीसरा टी 20 मैच बारिश के कारन रद्द हो गया है। आपको बता दें कि डबलिन के द विलेज स्टेडियम में खेले जानेवाले इस मैच में पूरे समय बारिश होते राजी जिसके कारण मैच को रद्द कर दिया गया। भारतीय टीम ने इस टी 20 सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। भारत ने इससे पहले खेले हए पहले टी 20 मैच को डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर 2 रनों से जीता था वहीं दूसरे टी 20 मैच में इंडियन टीम 33 रनों से विजयी रही थी।

2022 के बाद लगातार दूसरी जीत

आपको बता दें कि भारत और आयरलैण्ड के बीच खेले गए टी 20 सीरीज को जीतकर भारत ने साल 2022 के बाद लगातार दूसरी दफा टी 20 सीरीज में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले 2022 में खेले गए इंडिया -आयरलैंड सीरीज में भारत ने आयरलैंड की टीम को 2-0 से मात दी थी। आपको बता दें कि भारतीय टीम इन दिनों अपने बिजी शेड्यूल पर है। टीम को 30 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में भाग लेने श्रीलंका रवाना होना है।

2 सितम्बर को पाकिस्तान से होगा मुकाबला

आपको बता दें कि एशिया कप का आगाज 30 अगस्त से होने जा रहा है। भारतीय टीम एशिया कप में अपना सबसे पहला मैच 2 सितम्बर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस साल एशिया कप कि मेजबानी संयुक्त रूप से पाकिस्तान और श्रीलंका को सौंपी गयी है। आपको बता दें कि एशिया कप के दौरान जहां पाकिस्तान 4 मैचों को होस्ट करेगा वही श्रीलंका में कुल 9 मैच खेले जायेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026