---Advertisement---

Ind Vs Ireland 2023: भारत ने दूसरे टी 20 मैच में आयरलैंड को हराया, इस अंतर से ली बढ़त

Ind Vs Ireland 2023: भारत ने आज (20 अगस्त ) को खेले गए दूसरे टी 20 सीरीज में आयरलैंड की टीम को 33 रनों से हराकर तीन मैचों की टी 20 सीरीज अपने नाम कर ली। आपको बता दें कि दूसरा टी 20 मैच आयरलैंड की राजधानी डबलिन में खेला गया था। आयरलैंड में भारतीय ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 20, 2023 11:30 अपराह्न | Updated: अगस्त 21, 2023 10:41 पूर्वाह्न

Ind Vs Ireland 2023
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs Ireland 2023: भारत ने आज (20 अगस्त ) को खेले गए दूसरे टी 20 सीरीज में आयरलैंड की टीम को 33 रनों से हराकर तीन मैचों की टी 20 सीरीज अपने नाम कर ली। आपको बता दें कि दूसरा टी 20 मैच आयरलैंड की राजधानी डबलिन में खेला गया था।

आयरलैंड में भारतीय टीम ने जीती टी 20 सीरीज

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने आयरलैंड की राजधानी डबलिन में खेले गए दूसरे टी 20 मैच में आयरलैंड की टीम को 33 रनों से हराकर सीरीज जीत ली। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम भारतीय टीम के सामने पूरी तरह से फिसड्डी नजर आयी और भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी 20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है । आपको बता दें कि भारत ने आयलैंड को पहले टी 20 मैच में डकवर्थ लुइस नियम के तहत 2 रनों के मामूली अंतर से मात दी थी।

डबलिन में दिखा भारतीय बल्लेबाजों का जलवा

आपको बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने आयरलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। भारतीय टीम की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए क्रमशः 58 और 40 रन बनाएं। आपको बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्का की मदद से 58 रन बनाएं तो वहीं संजू सैमसन ने 26 गेंदों में 40 रन बनाएं। सीरीज का आखिरी मुकाबला 23 अगस्त को डबलिन में ही खेला जाएगा। रिंकू सिंह ने 21 गेंदों में बेहतरीन 38 रनों की पारी खेली।उनके इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

भारतीय टीम को खेलना हैं एशिया कप

आपको बता दें कि भारतीय टीम को 30 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में भाग लेने श्रीलंका रवाना होना है। भारत अपने एशिया कप के अभियान की शुरुआत 2 सितम्बर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026