---Advertisement---

IND vs NZ: ‘कमाल है पांड्या’ लेफ्ट साइड से धांसू अंदाज में Hardik Pandya ने पकड़ा ऐसा कैच देखते रह गए फैंस, Video वायरल

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और कप्तान रोहित शर्मा द्वारा यह निर्णय अभी तक काफी सही साबित हुआ है। क्योंकि टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अबतक न्यूजीलैंड टीम के आधी ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 21, 2023 4:22 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और कप्तान रोहित शर्मा द्वारा यह निर्णय अभी तक काफी सही साबित हुआ है। क्योंकि टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अबतक न्यूजीलैंड टीम के आधी टीम को पवेलियन भेज दिया है। लेकिन टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने गेंदबाजी के साथ आज फील्डिंग में भी कमाल दिखाया और एक गजब का कैच लपक लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हार्दिक पांड्या ने लपका लाजवाब कैच

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने आज कीवी टीम को क्रीज पर टिकने ही नहीं दिया और अबतक 7 विकेट झटक चुके हैं। लेकिन टीम इंडिया के शानदार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने आज के मैच में एक बेहतरीन कैच लपका। दरअसल, टीम इंडिया ने कीवी टीम के पांच बल्लेबाजों का विकेट मैच के पहले 10 ओवर में ही झटक लिया। तो वहीं हार्दिक पांड्या ने 10 ओवर डाला और कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कोनवे को एक स्टंप के लाइन में गेंद डाली और डेवोन कोनवे ने स्ट्रैट ड्राइव लगाना चाहा लेकिन गेंद बल्ले से लगकर हवा में गई और गेंदबाजी एक्शन पूरा करने के बाद पांड्या ने बिना देरी किए ही अपनी उलटी तरफ एक हाथ से गजब का कैच लपक लिया।

Also Read: IND VS NZ: ‘सटीक बोल्ड’ पहली चार गेंद स्टंप के बाहर और पांचवी बॉल टप्पा पड़कर घुसी और उखाड़ के रख दिया स्टंप, देखें VIDEO

यहां देखें वीडियो:

न्यूजीलैंड टीम के गिरे 7 विकेट

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और सात बल्लेबाज मात्र 103 रन पर ही आउट हो गए। टीम इंडिया की तरफ से अबतक मोहम्मद शमी ने 3 और हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट चटकाए हैं। तो वहीं मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट झटके हैं। खबर लिखे जाने तक कीवी टीम की तरफ से क्रीज पर अभी ग्लेन फिलिप्स और हेनरी शिपली बल्लेबाजी कर रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

Also Read: SA20 2023: सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन KAVIYA MARAN के लिए लाइव मैच में आया शादी के लिए प्रपोजल, देखें शानदार VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Ind Vs WI T20 World Cup 2026

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026