---Advertisement---

IND vs NZ: ‘शर्मा जी का बेटा बना गजनी’ टॉस के समय कप्तान Rohit Sharma का देखने को मिला नया अंदाज, देखें Video

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जा रहे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे आप ने शायद ही पहले देखा होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान जब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और न्यूजीलैंड टीम के ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 21, 2023 2:36 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जा रहे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे आप ने शायद ही पहले देखा होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान जब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लाथम जब टॉस के लिए मैदान पर आए तब एक बेहद ही मजेदार दृश्य देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रोहित शर्मा बने गजनी

जब आज दूसरे मैच के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के लिए सिक्का उछाला और मैच रेफरी ने टीम इंडिया की तरफ ईशारा किया की भारत ने टॉस जीत लिया। जिसके बाद जब रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा से पूछा की आप क्या करना चाहेंगे। जिस पर रोहित शर्मा ने कुछ अजीब तरीके से रिएक्शन किया और ऐसा लग रहा था की वह टीम मीटिंग में क्या बोला गया था वह भूल गए। जिसके बाद उन्होंने कुछ देर बाद बोला की हम पहले फील्डिंग करेंगे। तो वहीं इस वीडियो को देखकर सबसे पहले आमिर खान की मूवी गजनी याद आ गई जिसमें वह हर बात भूल जाते हैं।

Also Read: SA20 2023: 17 साल पहले RP SINGH की वजह से आउट हुए थे SACHIN TENDULKAR, अब पूर्व भारतीय गेंदबाज ने मांगी माफी

यहां देखें वीडियो:

टीम इंडिया ने झटके 4 विकेट

तो वहीं मैच की बात करें तो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम के 4 बल्लेबाज पहले 10 ओवर में ही ऑउट हो गए हैं। टीम इंडिया की तरफ से अबतक मोहम्मद शमी ने 2 विकेट तो वहीं मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट झटके हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

Also Read: SA20 2023: सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन KAVIYA MARAN के लिए लाइव मैच में आया शादी के लिए प्रपोजल, देखें शानदार VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sushmita Sen

जून 2, 2026

Madhuri Dixit

जून 2, 2026

Vitamin B12

जून 2, 2026

Sonakshi Sinha

जून 2, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026