---Advertisement---

Ind Vs NZ T20 World Cup 2026 Final: 2 भारतीय खिलाड़ी और 1 न्यूजीलैंडर जो अपने दम पर पलट सकते हैं फाइनल मैच का रुख, हर क्रिकेट फैन की रहेगी नजर

Ind Vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच में ये 2 भारतीय और एक 1 न्यूजीलैंड टीम का खिलाड़ी अपने दम पर पूरा मुकाबला पलट सकते हैं। ऐसे में आपको इनके बारे में जानना चाहिए।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 7, 2026 11:54 पूर्वाह्न

Ind Vs NZ T20 World Cup 2026 Final
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs NZ T20 World Cup 2026 Final: रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच खेला जाएगा। शाम 7 बजे से शुरु होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ी पूरा दमखम लगाएगे, फाइनल का खिताब जीत सके। ऐसे में अगर आप क्रिकेट फैन हैं, तो आपको खिताबी मुकाबले से पहले जानना चाहिए कि आखिर कौन से 2 भारतीय खिलाड़ी न्यूजीलैंड पर भारी पड़ सकते हैं। साथ ही कीवी टीम का कौन सा एक प्लेयर टीम इंडिया को चुनौती दे सकता है।

Ind Vs NZ T20 World Cup 2026 Final: जसप्रीत बुमराह

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वैसे तो सभी खिलाड़ी भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में अपने दम पर मुकाबले का रुख बदल सकते हैं। मगर भारत के जसप्रीत बुमराह उनमें से एक नाम हो सकते हैं। सेमीफाइनल में भी जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ डेथ ओवरों में कमाल की गेंदबाजी की थी और इंग्लिश बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया था।

संजू सैमसन

इसके साथ ही संजू सैमसन का नाम भी इस सूची में रख सकते हैं। भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मुकाबले में भी सभी क्रिकेट फैन्स को उनसे एक बार फिर उम्मीद होगी कि वो अपना कमाल का प्रदर्शन जारी रखें।

मिचेल सैंटनर

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम में वैसे तो एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं। मगर कप्तान मिचेल सैंटनर को नहीं भूल सकते हैं। टीम के कप्तान अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से अकेले दम पर फाइनल का मुकाबला बदल सकते हैं। मिचेल सैंटनर दमदार बैटिंग के साथ शानदार स्पिन बॉलिंग भी कर सकते हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मुकाबला

आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड की टीमे जब भी आईसीसी टूर्नामेंट में आपस में भिड़ी हैं, तो हर बार न्यूजीलैंड ने ही मैच जीता है। ऐसे में अगर पिछले आंकड़ों पर नजर डालें, तो भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच से पहले कीवी टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। ऐसे में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को इस रिकॉर्ड से सावधान रहना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 July 2025

जुलाई 24, 2026

CJP Protest

जुलाई 24, 2026

Rain Alert 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

कल का मौसम 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

Vande Bharat Train

जुलाई 24, 2026

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026