---Advertisement---

IND vs NZ: न्यूजीलैंड को 90 रनों से हराकर टीम इंडिया ने किया 3-0 से सीरीज पर कब्जा

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर के होलकर मैदान पर खेला गया। आज के मैच में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 50 ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 24, 2023 8:57 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर के होलकर मैदान पर खेला गया। आज के मैच में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 50 ओवर में 385 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने भी अच्छी बल्लेबाजी लेकिन फिर भी स्कोर को चेस नहीं कर पाई और मैच 90 रनों से हार गई। टीम इंडिया ने सीरीज के तीनो मैच को जीतकर न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया।

बल्लेबाजों और गेंदबाजों का रहा शानदार प्रदर्शन

टीम इंडिया ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को एक भी मैच जीतने नहीं दिया। वहीं आज के मैच में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा। इंदौर के मैदान को देखते हुए टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम के बल्लेबाजों को मैदान पर टिकने नहीं दिया। कीवी टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेवोन कोनवे ने बेहतरीन शतक लगाया पर उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

Also Read: IND VS NZ: SHUBMAN GILL ने जड़ दिया SACHIN TENDULKAR जैसा अपरकट शॉट, रोहित शर्मा भी रह गए दंग, देखें VIDEO

टीम इंडिया ने खड़ा किया था विशाल लक्ष्य

तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 385/9 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से गिल 112 और रोहित शर्मा ने 101 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं विराट कोहली ने 36 रनों की पारी खेली और अंत के ओवरों में हार्दिक पांड्या ने कमाल की बल्लेबाजी की और शानदार अर्धशतक लगाया।

Also Read: SA20 2023: WILL JACKS के अंदर समाए VIRAT KOHLI, जड़ा तीर जैसा सीधा छक्का तो याद आ गया रनमशीन का अद्भुत शॉट, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026