---Advertisement---

IND vs NZ: महामुकाबले में पठान बनकर उतरेगी टीम इंडिया, मैच से पहले सभी ने देखी शाहरुख खान की फिल्म

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। अबतक सीरीज में दो मुकाबले खेले गए हैं और दोनों मैचों में दोनों टीमें एक-एक जीत के साथ हैं और आज दोनों टीमें सीरीज जीतने के लिए उतरेंगी। लेकिन महामुकाबले ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 1, 2023 12:31 अपराह्न

IND vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। अबतक सीरीज में दो मुकाबले खेले गए हैं और दोनों मैचों में दोनों टीमें एक-एक जीत के साथ हैं और आज दोनों टीमें सीरीज जीतने के लिए उतरेंगी। लेकिन महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस के बाद समय निकालकर शाहरुख खान को मूवी पठान देखी। जिसका फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सभी खिलाड़ियों ने मैच से पहले देखी मूवी

टीम इंडिया ने सभी खिलाड़ियों ने निर्णायक मुकाबले से पहले थोड़ा फ्रेश महसूस करें। जिसके लिए टीम ने बॉलीवुड मूवी पठान जो की सिनेमा घरों में तहलका मचा रही और 300 से ज्यादा कमाई कर चुकी है। इस मूवी में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम जैसे बड़े किरदार भी हैं। वहीं, इस मूवी को देख कर टीम इंडिया के खिलाड़ी थोड़ा रिलैक्स महसूस करेंगे और आज खेले जाने वाले मैच में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

Also Read: जब कंगारू टीम ने किया था क्रिकेट खेल को कलंकित, दोनों टीमों के प्रधानमंत्री तक पहुंचा था मामला

सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए 3 एकदिवसीय मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 3-0 से हराया था। वहीं, टी20 सीरीज में टीम इंडिया सीरीज जीतने के इरादे से ही उतरेगी और आखिरी मैच जीतकर 2-1 से सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। लेकिन टीम को अगर आज का मैच जीतना है तो हर हाल में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करना होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया: शुभमन गिल, इशान किशन (w), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (c), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल/उमरन मलिक, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (wk), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (c), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

Also Read: ‘माही मार रहा है’ से गुंज उठेगा चेन्नई का मैदान, IPL से पहले MS DHONI ने की जमकर नेट में प्रैक्टिस, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Vaibhav Suryavanshi

मई 29, 2026

IPL 2026

मई 28, 2026

IPL 2026

मई 27, 2026

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026