---Advertisement---

IND vs PAK Asia Cup 2023: पाकिस्तान ने किया अपने प्लेइंग 11 का एलान , इन खिलाड़ियों को मिली अंतिम एकादश में जगह

पाकिस्तान कि टीम ने आज होने वाले एशिया कप के मुकाबले के लिए अपने प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है। नेपाल के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद और मोहम्मद रिजवान को टीम में जगह दी गयी है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 2, 2023 12:48 अपराह्न

Pakistan-cricket-...
Follow Us
---Advertisement---

IND vs PAK Asia Cup 2023: पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ होने वाले अहम् मैच से पहले अपने playing 11 का एलान कर दिया है। आपको बता दें कि नेपाल के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले इफ्तिखार अहमद और मोहम्मद रिजवान को टीम में जगह दी गयी है।

पाकिस्तानी टीम ने प्लेइंग 11 का किया एलान

भारत के खिलाफ कैंडी के पाल्लेकल स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान अहम् मैच में पाकिस्तान की टीम ने अपने प्लेइंग 11 का एलान कर दिया। पाकिस्तानी टीम में नेपाल के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद को टीम में जगह दी गयी है। आपको बता दें कि इफ्तिखार अहमद ने ने पाक के खिलाफ मुल्तान में हुए एशिया कप के शुरूआती मैच में शतक जड़ा था। इफ्तिखार ने इस दौरान 71 गेंदों में 109 रनों की शानदार पारी खेली थी।

पाकिस्तान प्लेइंग 11 –
बाबर आजम (कप्‍तान), फखर जमान, इमाम उल हक, सलमान अली आघा, शादाब खान (उप-कप्‍तान), इफ्तिखार अहमद, , मोहम्‍मद नवाज, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, मोहम्‍मद रिजवान (विकेटकीपर) और हैरिस राउफ

पाकिस्तान ने जीता था पहला मैच

आपको बता दें कि एशिया कप में मुल्तान में खेले गए शुरूआती मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने नेपाल को 238 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया था। पाकिस्तान ने इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेटों के नुक्सान पर 342 रन बनाये थें जिसके जवाब में नेपाल की पूरी टीम महज 104 रनों पर ऑल आउट हो गयी थी और पाकिस्तान ने यह मुकाबला आसानी के साथ जीत लिया था। आज होने वाले एशिया कप में पाकिस्तान की टीम भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देते नजर आ सकती है। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने 2022 एशिया कप मुकाबले में भारत को 5 विकेटों से हराया था।

3 बजे शुरू होगा मैच

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जानेवाला एशिया कप का ग्रुप मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। यह मुकाबला कैंडी के पाल्लेकल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय फैंस इस मुकाबले को डिज्नी+हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026