---Advertisement---

IND vs PAK, Asia Cup 2025 Super 4: मैदान पर और बाहर हारने के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है, प्रैक्टिस के दौरान ‘6-0’ चिल्लाने का मतलब क्या? देखें वीडियो

IND vs PAK, Asia Cup 2025 Super 4: भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 सुपर 4 मुकाबले से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस के दौरान '6-0' का नारा लगाया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 21, 2025 11:17 पूर्वाह्न

IND vs PAK, Asia Cup 2025 Super 4
Follow Us
---Advertisement---

IND vs PAK, Asia Cup 2025 Super 4: भारत और पाकिस्तान एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगे। जी हां, अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 सुपर 4 में दोनों टीमें एक बार फिर टकराएंगी। रविवार को दोनों टीमों की टक्कर से पहले कुछ ऐसा सामने आया, जिसे देखकर हर किसी को हैरानी हो सकती है। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सुपर 4 के मुकाबले से पहले भारत के साथ माइंड गेम खेलना शुरू कर दिया है।

IND vs PAK Asia Cup 2025 Super 4 से पाक खिलाड़ियों ने अपनाई गंदी रणनीति

‘Free Press Journal’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 सुपर 4 मैच से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने दुबई क्रिकेट स्टेडियम में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान “6-0, 6-0” के नारे लगाए।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘6-0’ का मतलब पाकिस्तान के उस निराधार दावे से है, जिसमें उसने ऑपरेशन सिंदूर के बाद चार दिनों तक चली झड़प के दौरान छह भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया था। इस बीच, भारतीय वायु सेना का कहना है कि उसने कम से कम पांच पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों और एक बड़े निगरानी विमान को मार गिराया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर ‘Sehrish’ नाम के अकाउंट से इस संबंध में वीडियो साझा किया गया है।

Watch Video-

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 सुपर 4 से पहले पाक ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस से किनारा

मालूम हो कि भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 सुपर 4 मुकाबले से पहले टूर्नामेंट के लीग मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने रविवार के सुपर 4 के मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल न होने का फैसला किया है। पिछले रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए लीग मैच में भारत ने एकतरफा जीत हासिल की थी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026