DNP India Hindi

Ind vs Pak T20 World Cup 2026: पूर्व पाक खिलाड़ी ने PCB प्रमुख को जमकर लताड़ा, पाकिस्तान की हार के बाद बोले-‘दुनिया का सबसे बड़ा गुनाह है नाकाबिल…’

Ind vs Pak T20 world Cup 2026

Photo Credit: Google

Ind vs Pak T20 World Cup 2026: कई सारे ड्रामे और लंबे इंतजार के बाद कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्डकप 2026 मुकाबला हो गया। इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया और सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने 61 रनों से पाकिस्तान को हराया, तो कई पाकिस्तान दिग्गजों ने अपने क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी पर निशाना साधा। दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में शुमार पूर्व पाक खिलाड़ी शोएब अख्तर ने पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी को आड़े हाथ लेते हुए जमकर आलोचना की। साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए।

Ind vs Pak T20 World Cup 2026 के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्लेयर ने पीसीबी चीफ को जमकर घेरा

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ने कहा, ‘अब एक आदमी को यह भी नहीं पता कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चेयरमैन है। अब टीम कैसे चलेगी? आप कह रहे हैं कि एक आदमी, आपने उसे सुपरस्टार बना दिया है, वह एक भी मैच नहीं जीत सकता। आपने उसे स्टार बना दिया है जो एक भी मैच नहीं जीत सकता।’

उन्होंने कहा, ‘भाई, जब आप इस तरह के स्टार्स बनाते हैं, जब आप उन्हें चुनते हैं, जब आप उन्हें चुनते हैं, तो आपको यही प्रॉब्लम होगी। लेकिन फिर, बात यह है कि, अगर आप देखें, तो आपको पता है कि दुनिया का सबसे बड़ा क्राइम क्या है? दुनिया का सबसे बड़ा क्राइम यह है कि आप एक नाकाबिल इंसान को बड़ा काम देते हैं।’

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्डकप 2026 मैच में ईशान किशन ने खूब धोया

उधर, कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्डकप 2026 मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ने 175 रन बनाए। भारतीय ओपनर ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौंकें और 3 छक्के लगाए। इसके बाद भारतीय बॉलर्स ने पाकिस्तानी बैटर्स की क्लास लगाई। पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रनों पर ढेर हो गई। वहीं, इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के टाइम पर पाकिस्तान के कप्तान के साथ हाथ नहीं मिलाया। अब भारतीय टीम को अपना अगला मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद में खेलना है।

Exit mobile version