---Advertisement---

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: ‘मोहसिन नकवी ने एक बार फिर “थूक के चाटना” पूरा किया’, पाकिस्तान का बॉयकॉट ड्रामा खत्म; काम कर गई इन देशों की सलाह

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्वकप 2026 मुकाबले के लिए मोहसिन नकवी आईसीसी के सामने झुक गए। पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए हामी भर दी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 10, 2026 11:05 पूर्वाह्न

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: आप क्रिकेट फैन्स हैं, तो आप पाकिस्तान का ड्रामा पता ही होगा। ऐसे में अब सब कुछ ठीक हो गया है, पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी यानी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सामने झुक गया है। 15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। रविवार को लाहौर में हुई पीसीबी और आईसीसी की बैठक के बाद पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ खेलने के लिए अनुमति दे दी है। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर कई यूजर्स के रिएक्शन सामने आए।

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: यूजर्स ने उड़ाई पाकिस्तान की खिल्ली

एक्स पर ‘Rishab’ नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘मोहसिन नकवी ने एक बार फिर “थूक के चाटना” पूरा किया।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘तुम मुझे थूक दो, मैं उसे चाट लूंगा..अभी हर पाकिस्तानी इसी कॉन्सेप्ट पर काम करता है..BC अगर तुम्हें आखिर में मैच खेलना ही था तो तुमने बॉयकॉट क्यों किया..ICC ने एक भी रिक्वेस्ट नहीं मानी और तुम लोगों ने आखिर में हार मान ली।’ इस तरह के यूजर्स रिएक्शन्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

वहीं, भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 मैच को लेकर पाकिस्तान सरकार के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया गया, ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पीसीबी, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के प्रतिनिधियों और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच हुई हाई लेवल बातचीत के नतीजों के बारे में ऑफिशियली जानकारी दी है।’

पाकिस्तान सरकार ने आगे बताया, ‘कई देशों के बीच बातचीत के नतीजों और दोस्त देशों की रिक्वेस्ट को देखते हुए पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम को 15 फरवरी को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का निर्देश देती है।’

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्वकप 2026 मैच में खेलने के लिए पीसीबी ने रखी थी ये मांगे

बता दें कि भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 मुकाबले को लेकर रविवार को पीसीबी और आईसीसी अधिकारियों की बैठक के बाद पाकिस्तान ने अपनी कुछ मांगों को रखा। इसमें पीसीबी ने आईसीसी के समक्ष कहा कि मैदान पर भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हाथ मिलाएंगे। आईसीसी अपने राजस्व का हिस्सा पाकिस्तान को देगा। भारत के साथ फिर से बाइलैटरल सीरीज शुरू की जाए। हालांकि, आईसीसी ने पाकिस्तान की किसी भी मांग को मानने से मना कर दिया। उधर, पाकिस्तान को मनाने के लिए श्रीलंका और यूएई जैसे देशों ने पूरी कोशिश की। श्रीलंका और यूएई ने पाकिस्तान के बॉयकॉट के फैसले पर फिर से विचार करने को कहा था। साथ ही भारी आर्थिक नुकसान होने की चेतावनी भी दी थी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Rashifal 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Rain Alert 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 25, 2026