---Advertisement---

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: वर्ल्ड कप फाइनल में आनंद महिन्द्रा का बड़ा बलिदान, भारत की जीत पर किया जाएगा याद

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: वर्ल्ड कप फाइनल में आनंद महिन्द्रा के बलिदान को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 29, 2024 7:02 अपराह्न

Anand Mahindra
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: भारत और साउथ अफ्रीका के साथ क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन काफी अहम है। आज T20 World Cup Final 2024 का मैच है। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे से शुरु होगा। इस बार T20 World Cup Final में भारत और साउथ अफ्रीका की टक्कर हो रही है। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर ICC T20 World Cup छाया हुआ है। इस बीच देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी में गिने जाने वाली महिन्द्रा कंपनी के मालिक आनंद महिन्द्रा का एक मैच से जुड़ा जवाब काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, एक यूजर ने जब आनंद महिन्द्रा से पूछा कि क्या वो आज मैच देखेंगे तो उन्होंने इसका काफी मजेदार जवाब दिया। उद्योगपति का अब ये जवाब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final पर आनंद महिन्द्रा का बलिदान

Apurv Anand नाम के एक्स यूजर ने आनंद महिन्द्रा से पूछा सर आज मैच दखेंगे या नहीं? इस पर बिजनेसमैन ने जवाब देते हुए लिखा कि, “बिल्कुल नहीं आपकी कमेंट्री सुनता रहूंगा और अगर जीत गए तो मेरे त्याग की तारीफ ज़रूर करना..”

आनंद महिन्द्रा क्यों नहीं देखते मैच?

आनंद महिन्द्रा के इस जवाब को पढ़कर यूजर्स काफी जबरदस्त प्रतिक्रिया देते हुए समर्थन कर रहे हैं। आपको बता दें, महिन्द्रा का मानना ​​है कि जब वह लाइव मैच देखते हैं तो टीम इंडिया हार जाती है। इसी लिए वह मैच नहीं देख रहे हैं।

इससे पहले आनंद महिन्द्रा ने ICC ODI world cup 2023 फाइनल मैच भी नहीं देखा था। उस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला हुआ था। इस दौरान उन्होंने एक्स पर एक एक यूजर के द्वारा मैच देखने के सवाल के जवाब मे पोस्ट लिखते हुए बताया था कि, “नहीं, नहीं, मैं मैच देखने की योजना नहीं बना रहा हूं, लेकिन मैं वास्तव में जर्सी पहनूंगा और खुद को एक बंद कमरे में रखूंगा, जिसमें बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं होगा जब तक कि कोई दस्तक ना दे और मुझे ना बताए कि हम जीत गए हैं…”

एक बार फिर से उन्होंने मैच ना देखने को लेकर पूछे गए सवाल का मजेदार जवाब दिया है, जो कि, अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026