---Advertisement---

T20 World Cup 2024 Final को लेकर कश्मीर में जोश हाई, तिरंगा लेकर भारतीय टीम को समर्थन दे रहे CRPF जवान; देखें वीडियो

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: बारबाडोस नामक स्थान, आज देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में खूब सुर्खियां बना रहा है। दरअसल आज बारबाडोस के Kensington Oval स्टेडियम में ही भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 29, 2024 4:16 अपराह्न

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: बारबाडोस नामक स्थान, आज देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में खूब सुर्खियां बना रहा है। दरअसल आज बारबाडोस के Kensington Oval स्टेडियम में ही भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। क्रिकेट की इस महामुकाबले पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले क्रिकेट प्रेमियों की नजर है। भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल मुकाबले में पहुंची है तो इसको लेकर भारत में क्रिकेट फैन्स के बीच भी अलग उत्साह देखने को मिल रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम को समर्थन देने के क्रम में ही कश्मीर में भी समर्थकों का जोश हाई नजर आया। टी20 विश्व कप फाइनल (IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final) मुकाबले को लेकर CRPF के जवानों ने भी हाथ में तिरंगा लेकर भारतीय टीम का उत्साहवर्धन किया है। इस पूरे प्रकरण का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी किया गया है जिसे देख लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

CRPF जवानों ने किया उत्साहवर्धन

टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के स्थान पक्का करने के साथ ही समर्थकों की उम्मीद ज्यादा ही बढ़ गई है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम बेहतर खेल प्रदर्शन को जारी रखते हुए दशकों से पड़े ट्राफी के सूखा को समाप्त करेगी और 13 वर्षों बाद फाइनल की ट्राफी जीतेगी।

भारतीय क्रिकेट टीम को इसी क्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से खूब समर्थन भी मिल रहा है। देश का मस्तक कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर में भी CRPF के जवानों ने भारतीय टीम का उत्साहवर्धन किया है। CRPF के जवानों ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर फाइनल मुकाबले से पहले जश्न मनाया है। इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

देर रात शुरू होगा मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगी। दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अंतत: किस टीम के हाथों सफलता लगती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026