---Advertisement---

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: Delhi Police ने भारतीय टीम को दी बड़ी नसीहत, बोले ‘ग्रीन खाओ…’

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज टी20 वर्ल्डकप के फाइनल खेला जाना है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 29, 2024 3:38 अपराह्न

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज टी20 वर्ल्डकप के फाइनल खेला जाना है। इस बीच भिन्न-भिन्न लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। और, अब इस बहती नदी में अपना हाथ धोते हुए Delhi Police ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट कर दिया है। पोस्ट में दिल्ली पुलिस ने भारतीय टीम को एक बड़ी नसीहत दे दी है।

क्या कहा Delhi Police ने?

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: बता दें, दस साल बाद भारतीय टीम ICC T20 World Cup के फाइनल में पहुँची है। इसके साथ हीं सभी भारतीय और भारतीय फैंस की उम्मीदें टीम से जुड़ गई हैं। इसी पर दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है, “मम्मी कहती है, ग्रीन खोओ… सुन रहे हो ना, टीम इंडिया?”

पोस्ट पर आ रहे मजेदार रिएक्शन

दिल्ली पुलिस के इस पोस्ट पर लोगों के काफी मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दिल्ली पुलिस के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, “पहले से ही 4-5 ग्रीन खा चुकी है ये हमारी टीम इंडिया… जैसे पाकिस्तान, आयरलैंड, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया।” तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “दिल्ली पुलिस मैदान में उतर चुकी है अब।”

क्या था दिल्ली पुलिस के इस पोस्ट का मतलब?

दिल्ली पुलिस ने इस पोस्ट के माध्यम से यह बताने की कोशिश की है कि जैसे हरी जर्सी पहने हुए पाकिस्तान, आयरलैंड, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम ने रौंदा हैं, उसी तरह आज ग्रीन पहने साउथ अफ्रीकी चोकर्स को भी रौंद दे।

बताते चलें, साउथ अफ्रीकी टीम पहली बार किसी ICC इवेंट के फाइनल में पहुँची है तो वहीं भारतीय टीम का 7 महिने में यह दूसरी बार है जब किसी ICC इवेंट के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम को वनडे वर्ल्डकप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026