---Advertisement---

IND vs SA : जन्मदिन पर किंग के बल्ले से आया ‘विराट’ शतक , लगाई अपनी 49 वीं ODI सेंचुरी

अपने जन्मदिन के अवसर पर विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 मुक़ाबले में शतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने ओडीआई क्रिकेट में अपनी 49 वीं सेंचुरी पूरी की।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: नवम्बर 5, 2023 5:45 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SA : वर्ल्ड कप 2023 का 37 वां मुक़ाबला आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के ‘किंग’ विराट कोहली ने तूफानी बल्लेबाज़ी की। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर सबको शतक लगाकर तोहफा दिया।

कोहली का विराट शतक

IND vs SA मुक़ाबले में विराट कोहली ने शतक लगाया। ये उनकी वर्ल्ड कप 2023 की दूसरी सेंचुरी रही। तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे विराट ने तूफानी बल्लेबाज़ी की और 119 गेंदों में शतक जमाया।

जन्मदिन पर दिया तोहफा

विराट कोहली आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने इस शतक के साथ विराट ने भारतीय फैंस को तोहफा दिया है। पिछले वर्ल्ड कप मुक़ाबले में भी विराट शतक से चूक गए थे लेकिन अब इस ख़ास दिन पर शतक जड़ कर विराट ने सबको खुश कर दिया है।

बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा शतक

19 अक्टूबर को खेले गए ICC ODI World Cup भारत बनाम बांग्लादेश मुक़ाबले में विराट कोहली ने अपना पहला वर्ल्ड कप 2023 शतक जड़ा। विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 103 रन की पारी खेली। उन्होंने 97 गेंदों में 103 रन बनाए। ये Virat Kohli की ओडीआई क्रिकेट फॉर्मेट की 49 वीं सेंचुरी रही। वहीं वर्ल्ड कप का ये उनका दूसरा शतक रहा।

वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका

आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 में भारत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ पहले स्थान पर है। भारत ने अभी तक टूर्नामेंट के सभी मुक़ाबलों में जीत हासिल की। वहीं साउथ अफ़्रीका 6 जीत और 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत वर्ल्ड कप 2023 की पहले टीम है जिसने सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026