---Advertisement---

IND vs SL Asia Cup 2023: इतने बॉल शेष रहते ही जीत गयी टीम इंडिया , 2001 में बनाया गया रिकॉर्ड किया ध्वस्त

IND vs SL Asia Cup 2023: भारत ने श्रीलंका को 263 बॉल रहते 10 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया । टीम ने रिकॉर्ड 8 वीं बार एशिया कप खिताब जीता है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 17, 2023 11:53 अपराह्न | Updated: सितम्बर 18, 2023 1:39 पूर्वाह्न

IND VS SL 2023.......
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SL Asia Cup 2023: भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारतीय टीम ने जीत लिया है। सबसे ख़ास बात यह रही कि टीम इण्डिया ने यह मुकाबला 263 गेंद रहते ही जीत लिया। भारतीय टीम ने इससे पहले साल 2001 में केन्या के खिलाफ 231 रन रहते मुकाबला जीता था। अब ऐसे में भारतीय टीम ने अपने पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

भारतीय टीम ने जीती रिकॉर्ड 8 वीं बार एशिया कप ट्रॉफी

भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला भारतीय टीम ने 10 विकेटों से अपने नाम कर लिया है। भारत ने इसके साथ ही रिकॉर्ड 8 वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि कोलंबो में खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जो गलत साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई टीम पर लगाम लगाते हुए एक के बाद एक श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेज टीम की कमर तोड़ दी। श्रीलंकाई टीम भारत के खिलाफ वनडे इतिहास में अपने सबसे कम स्कोर पर आउट हो गए। श्रीलंका की टीम ओवरों में महज रन पर आल आउट हो गयी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने यह मुकाबला 10 विकेटों के साथ आसानी से अपने नाम कर लिया।

सिराज ने फील्ड पर दिखाया जादू

स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। मोहम्मद सिराज ने कोलंबो के मैदान पर कहर बरपाते हुए एक के बाद एक श्रीलंकाई बल्लेबाजों को आउट कर श्रीलंका की कमर तोड़ दी। श्रीलंका की टीम एक समय 12 रन पर अपना 6 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद श्रीलंका के बल्लेबाजों ने संभलकर बैटिंग करने का प्रयास किया लेकिन उनकी यह पारी काम नहीं आ सकी और श्रीलंका की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026