---Advertisement---

IND vs SL ICC ODI World Cup 2023 : शतक से चूके शुभमन गिल, फिर भी जीता सारा का दिल , देखें वायरल रिएक्शन

श्रीलंका के ख़िलाफ़ शुभमन गिल ने तूफ़ानी बल्लेबाज़ी की लेकिन वह अपने शतक से चूक हुए। इसी बीच सारा तेंदुलकर का रिएक्शन वायरल हो रहा है। गिल सेंचुरी से चूके फिर भी उन्होंने सारा का दिल जीत लिया।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: नवम्बर 2, 2023 5:16 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SL ICC ODI World Cup 2023 : ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 का 33 वाँ मुक़ाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच खेल जा रहा है। ये मुक़ाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। 

इस मुक़ाबले में जिसका सबको इंतज़ार था वह हो ही गया, श्रीलंका के ख़िलाफ़ भारतीय क्रिकेट टीम ‘प्रिंस’ कहे जाने वाले ओपनर बल्लेबाज़ शुभमन गिल का बल्ला खूब बोला। उनकी इस पारी से सारा तेंदुलकर बेहद खुश नज़र आईं।

शतक से चूके शुभमन

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत को दूसरी ही गेंद पर झटका लगा। भारत के कप्तान रोहित शर्मा पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद भारत की पारी को ओपनर शुभमन गिल और विराट कोहली ने सँभाला। दोनों ने तूफ़ानी बल्लेबाज़ी की। शुभमन ने इस मुक़ाबले में 92 गेंदों पर 92 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 11 चौके और 2 छक्के लगाए।

सारा ने किया रियेक्ट

श्रीलंका के ख़िलाफ़ शतक से चूक कर 92 रनों की पारी खेलते हुए शुभमन गिल ने चौंका दिया। इतना ही नहीं शुभमन की इस पारी से सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर बेहद खुश नज़र आईं। जब शुभमन अपनी पारी खेलकर आउट हो कर वापस आ रहे थे तो सारा ने उनके लिए खड़े होकर तालियाँ बजाई। इस तरह गिल भले ही सेंचुरी से चूक गए लेकिन उन्होंने सारा का दिल ज़रूर जीत लिया। सारा तेंदुलकर का ये रिएक्शन सोशल मीडिया मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर जुड़ता है सारा-शुभमन का नाम

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा का नाम अक्सर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता है। इनकी लव स्टोरी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। यहाँ तक कि यह भी दावा किया जाता है कि सारा और शुभमन रिलेशनशिप हैं और इनके परिवार इसकी मंज़ूरी दे चुके हैं।

हालाँकि सारा या शुभमन दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है। दोनों ही मीडिया से अपने रिश्ते की बात को छिपाते है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026

Yuzvendra Chahal

अप्रैल 13, 2026