---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: वेस्टइंडीज से हार के बाद इस क्रिकेटर ने कह दी ऐसी बात, सुनकर आप के भी उड़ जाएंगे होश

Ind Vs WI 2023: भारतीय टीम को पहले टी 20 के दौररन भले ही पराजय का सामना करना पड़ा हो लेकिन अर्शदीप सिंह ने किसी भी बहाने को लेकर इन बातों से साफ़ इंकार कर दिया हैं। अर्शदीप ने बहाने से किया इंकार भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 4, 2023 6:51 अपराह्न | Updated: अगस्त 5, 2023 10:23 पूर्वाह्न

ARSHDEEEP SINGH
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारतीय टीम को पहले टी 20 के दौररन भले ही पराजय का सामना करना पड़ा हो लेकिन अर्शदीप सिंह ने किसी भी बहाने को लेकर इन बातों से साफ़ इंकार कर दिया हैं।

अर्शदीप ने बहाने से किया इंकार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज ने चार रनों से हरा दिया। अब जाकर भारत के हरफनंमौला गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इसे लेकर किसी भी बहाने से इंकार किया है। उन्होंने कहा है कि, “आपके पास 6 बॉलर हो या 9 बॉलर , कोई फर्क नहीं पड़ता। बल्लेबाजों को अंत तक टिककर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी जो नहीं हो सका। अर्शदीप ने कहा कि बल्लेबाजों की सूची नम्बर 6 पर बल्लेबाजी करने आये संजू सैमसन के बाद ही समाप्त हो गयी थी।” उन्होंने साथ में कहा कि, “टीम इस हार की समीक्षा करेगी और आगे से इस तरह की कोई गलती नहीं हो इसपर कम करेगी।”

अंतिम ओवर में डाले थें चार वाइड

भारतीय टीम को कई मौके पर जीत दिलाने वाले भारत के हुनरमंद गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए अंतिम ओवर में कुल 4 वाइड फेंके थें। आपको बता दें कि ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले टी 20 मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित हुआ और टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुक्सान पर 149 रन बनाएं। जवाब में लक्ष्य का पीछा काने उतरी भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पार 145 रन बनाये और जीत पाने से महज कुछ रनों से चूक गयी।

भारत ने जीता था 3 मैचों की वनडे सीरीज

भारत ने हाल में ही खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज टीम को हराकर सीरीज २-१ से अपने नाम की थी। अंतिम वनडे में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 200 रनों के विशाल अंतर से हराया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026