---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: अगर आज जीता वनडे तो बन जाएगा कीर्तिमान, भारतीय टीम के पास है ये रिकॉर्ड बनाने का मौक़ा

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल में आज सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम आज मैदान पर सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी।आपको बता दें कि अगर भारतीय टीम आज इस मैच को जीतने में कामयाब हो जाती है तो टीम एक नया रिकॉर्ड क्रिएट ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 29, 2023 6:55 अपराह्न | Updated: जुलाई 29, 2023 9:52 अपराह्न

IND-vs-WI
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल में आज सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम आज मैदान पर सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी।आपको बता दें कि अगर भारतीय टीम आज इस मैच को जीतने में कामयाब हो जाती है तो टीम एक नया रिकॉर्ड क्रिएट कर सकती है।

रिकॉर्ड बनाने उतरेगी भारतीय टीम


भारतीय क्रिकेट टीम जब बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल में अपना दूसरा वनडे मुकाबला खेलने उतरेगी तो उसकी नजर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने पर होगी। आपको बता दें कि भारत ने साल 2006 के बाद वेस्टइंडीज से खेले गए सभी वनडे सीरीज जीती है। ऐसे में अगर भारत इस मैच को जीतने में कामयाब होता है तो यह भारत की लगातार 13 वीं वनडे सीरीज फतह होगी।

शानदार फॉर्म में चल रही है भारतीय टीम

भारतीय टीम की अगर बात करें तो इंडियन क्रिकेट टीम इन दिनों अपने शानदार फॉर्म में चल रही है। भारत ने हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट सीरीज जीती है। 27 जुलाई को खेले गए बारबाडोस वनडे में भी भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज टीम को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। भारत ने वेस्ट इंडीज को महज 114 रनो पर ही समेट दिया था।आपको बता दें कि पहले वनडे के दौरान भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 4 विकेट लिए थें।

अगस्त-सितम्बर में खेलना है एशिया कप

भारतीय टीम को अगस्त-सितम्बर के महीने में एशिया कप खेलना है। आपको बता दें कि एशिया कप का आयोजन इसबार पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)ने साफ़ कर दिया है कि भारतीय टीम अपना कोई भी मुकाबला पाकिस्तान की सरजमीं पर नहीं खेलने जायेगी। आपको बता दें कि एशिया कप के दौरान पाकिस्तान में 4 मुकाबले होने हैं जबकि श्रीलंका में कुल 9 मुकाबले खेले जाएंगे। एशिया कप का आयोजन 30 अगस्त से 17 सितम्बर तक किया जाएगा।

अक्टूबर-नवम्बर में भारत करेगा वर्ल्ड कप की मेजबानी

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन इसबार अक्टूबर-नवम्बर के महीने में भारत में होगा। इस दौरान कुल 12 स्टेडियम में आईसीसी शेड्यूल के अनुसार मैच खेले जाएंगे। साल 2011 के बाद भारत पहली बार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन कर रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026