---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: वनडे सीरीज जीत के बाद पांड्या का आया बयान, रोहित और विराट को लेकर कही ऐसी बात

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया तीसरे वनडे मैच को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। कल यानी 1 अगस्त को खेले गए फाइनल में भारत ने वेस्टइंडीज की टीम को चारो खाने चित कर 2019 के बाद लगातार वनडे ट्रॉफी पर अपना कब्जा ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 2, 2023 11:52 पूर्वाह्न

Hardik Pandya
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया तीसरे वनडे मैच को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। कल यानी 1 अगस्त को खेले गए फाइनल में भारत ने वेस्टइंडीज की टीम को चारो खाने चित कर 2019 के बाद लगातार वनडे ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

पांड्या ने क्या कहा

तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे हार्दिक पांड्या ने 52 गेंदों में कुल 70 रनों का योगदान दिया आपको बता दें कि मैच के बाद हार्दिक ने बोला कि, बतौर कप्तान उन्हें इस तरह की पारी खेलने से संतुष्टि है। भारतीय टीम में वह कप्तान के रूप में इस तरह की पारी खेलकर काफी सुखद महसूस कर रहे हैं। उन्होंने साथ में कहा कि, “रोहित शर्मा और विराट को आराम देना काफी जरुरी था। रोहित शर्मा के बाहर रहने से ऋतुराज गायकवाड़ को मौक़ा मिल पाया। विराट चाहते थें कि मैं मैदान पर ज्यादा वक़्त स्पेंड करूं । मुझे सीरीज जीतने की अत्यंत ख़ुशी है।”

भारतीय गेंदबावजों ने उड़ाए वेस्टइंडीज के होश

भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए वनडे मैच को जीतकर भारत ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। आपको बता दें कि टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम के बल्लेबाज पूरी तरह से फिसड्डी नजर आये और भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी का उनके पास कोई जवाब नहीं था। वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा रन गुडाकेश मोती ने बनाएं। गुडाकेश ने कुल 34 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन बनाएं। इससे पहले बल्लेबाजी करने आये ब्रैडो किंग बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। ब्रैडो भारतीय गेंदबाज मुकेश कुमार का शिकार बनें । आपको बता दें कि 2019 में खेले गए वनडे सीरीज के दौरान भारत ने वेस्टइंडीज की टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026