---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: रोहित मैदान पर उतरते ही बनाएंगे नया कीर्तिमान, तोड़ सकते है इस महान खिलाड़ी का रिकॉर्ड

Ind Vs WI 2023: भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज रोहित शर्मा आने वाले वेस्ट इंडीज इंडिया सीरीज के दौरान एक नया रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं। आपको बता दें की रोहित 175 रन बनाने के साथ अपना 10000 रन पूरा कर सकते हैं। रिकॉर्ड बनाने उतरेंगे रोहित बारबाडोस में 27 जुलाई से खेले जाने वाले ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 26, 2023 5:04 अपराह्न

ROHIT
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज रोहित शर्मा आने वाले वेस्ट इंडीज इंडिया सीरीज के दौरान एक नया रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं। आपको बता दें की रोहित 175 रन बनाने के साथ अपना 10000 रन पूरा कर सकते हैं।

रिकॉर्ड बनाने उतरेंगे रोहित

बारबाडोस में 27 जुलाई से खेले जाने वाले पहले वनडे में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। आपको बता दें कि भारतीय टीम का ये धुरंधर आने वाले सीरीज के दौरान अपना 10000 रन पूरा कर सकता है। भारतीय बल्लेबाजों की अगर बात करें तो विराट कोहली का नाम सबसे पहले आता है।आपको बता दें कि वर्ल्ड में सबसे तेज 10000 रन पूरा करने के मामले में किंग कोहली का नाम सबसे ऊपर आता है। कोहली ने 205 पारियों में ही 10000 का आंकड़ा छू लिया था। महान बल्लेबाज सचिन ने कुल 259 पारियों में 10000 रन पूरे किये थें।

सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम

भारतीय टीम बारबाडोस के मैदान पर सीरीज जीने के इरादे से उतरेगी। भारत ने वेस्टइंडीज से अंतिम बार वनडे सीरीज साल 2022 में खेली थी जहां भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल 139 वनडे मैच खेले हैं जिसमें से भारत ने 70 तो वही वेस्टइंडीज की टीम ने 63 मुकाबलों में जीत हासिल की है। आपको बता दें कि दो मुकाबलों का कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया है जबकि 2 मैच टाई रहे हैं।

वेस्टइंडीज की टीम पन्नो पर कमजोर

वेस्टइंडीज की टीम पन्नो पर कमजोर नजर आ रही है। हालांकि टीम में पूरा दमखम है और वह कभी भी बड़े टीमों को हराने का माद्दा रखती है।आपको बता दें कि वेस्ट इंडीज को हाल में हुए विश्व कप क्वालीफायर में स्कॉटलैंड की टीम ने हराकर आईसीसी वर्ल्ड कप खेलने से वंचित कर दिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026