---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल समेत इन खिलाड़ियों ने की जमकर मस्ती, वायरल तस्वीर देखकर आप भी हो जाएंगे इनके दीवाने

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी 20 मैच आज यानी 3 अगस्त से तैरूबा में खेला जाना है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को टेस्ट और वनडे सीरीज में मात दी है।अब जाकर हार्दिक पांड्या, ईशान किशन और शुभमन गिल की तस्वीर सोशल मीडिया पर ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 3, 2023 3:12 अपराह्न

Hardik, Shubhman, Ishan..
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी 20 मैच आज यानी 3 अगस्त से तैरूबा में खेला जाना है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को टेस्ट और वनडे सीरीज में मात दी है।अब जाकर हार्दिक पांड्या, ईशान किशन और शुभमन गिल की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

हार्दिक, ईशान और शुभमन ने की जमकर मस्ती


भारत के हरफनमौला क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, ईशान किशन और शुभमन गिल ने टी 20 मैच से पहले देर रात जमकर मस्ती की। इन दिनों सोशल मीडिया पर इन तीनो खिलाड़ियों का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह से तीनो खिलाड़ी मस्ती भरे अंदाज में एक दूसरे से बातें करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में इन तीनो खिलाड़ियों का बल्ला जमकर चला था। इस दौरान शुभमन ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के होश उड़ाते हुए कुल 92 गेंदों में 85 रन बनाएं थें तो वहीं ईशानं किशन और हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए क्रमशः 77 और 70 रन बनाये थें।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अबतक 25 टी 20 मुकाबले

भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच अबतक कुल 25 टी 20 मुकाबले खेले गए हैं। अगर हेड टू हेड की बात की जाए तो भारतीय टीम ने यहां वेस्टइंडीज पर बढ़त हासिल की हुई है। आपको बता दें की 25 मुकाबले में से 17 बार जीत भारतीय टीम के हाथ लगी है तो वही 7 बार वेस्टइंडीज की टीम ने बाजी मारी है। 1 मुकाबला का कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया है। आपको बता दें कि आखिरी बार भारत ने वेस्टइंडीज के साथ टी 20 मुकाबला साल 2022 के अगस्त महीने में खेला था। 5 मैचों की टी 20 सीरीज में तब भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को 4-1 से हराकर श्रृंखला अपने नाम की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026