---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: सूर्या को ये क्या हो गया, आखिर क्यों पहनी संजू सैमसन की जर्सी

Ind Vs WI 2023: भारत के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव ने 27 जुलाई को बारबाडोस वनडे के दौरान अपने टीममेट्स संजू सैमसन कि जर्सी पहन ली। आपको बता दें कि मैच में सूर्य ने कुल 19 रनों का योगदान दिया था। क्या है मामला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए बारबाडोस ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 28, 2023 6:04 अपराह्न | Updated: जुलाई 29, 2023 10:27 पूर्वाह्न

surya
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारत के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव ने 27 जुलाई को बारबाडोस वनडे के दौरान अपने टीममेट्स संजू सैमसन कि जर्सी पहन ली। आपको बता दें कि मैच में सूर्य ने कुल 19 रनों का योगदान दिया था।

क्या है मामला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए बारबाडोस वनडे के दौरान भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने संजू सेमसन की जर्सी पहन रखी थी। आपको बता दें कि सूर्य कुमार यादव ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि उन्हें आखिरी वक़्त में जो टी शर्ट दी गयी थी वह लार्ज होने की बजाय मध्यम थी। इस वजह से टीम में चौथे नम्बर पर बैटिंग करने आएं सूर्यकुमार यादव ने अपने टीममेट्स संजू सैमसन की जर्सी पहन रखी थी। सूर्यकुमार यादव ने पहले वनडे के दौरान 25 बालों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से कुल 19 रन बनाएं थें। आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने कई मैचों में भारत के लिए मैचजिताऊ पारी खेली है।

सूर्य है रिकॉर्डों के बादशाह

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कई रिकार्ड्स बनाएं हैं। आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव के नाम टी 20 इंटरनेशनल में एक अनोखा रिकॉर्ड है। सूर्य कुमार यादव ने टी 20 में नम्बर 2 और नम्बर 4 पर बैटिंग करते हुए कुल 3 शतक लगाए हैं। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।

भारत ने जीता था पहला वनडे

भारतीय टीम ने बारबाडोस में खेले गए पहले वनडे में वेस्टइंडीज कि टीम को हराकर तीन वनडे सीरीज में 1-0 की अहम् बढ़त ले ली है। भारत की तरफ से ईशान किशन ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। सीरीज का दूसरा वनडे मैच बारबाडोस में ही 29 जुलाई को खेला जायेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026