---Advertisement---

IPL Viral Video: पंजाब के खिलाफ जमकर बरसे Surya Kumar Yadav, मैदान के चारों ओर लगाए चौके-छक्के

IPL Viral Video: आईपीएल 2023 का 46वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। इस मैच में मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर बरसा। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने आतिशी बल्लेबाजी ...

Read more

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: मई 4, 2023 5:04 पूर्वाह्न | Updated: मई 5, 2023 11:28 अपराह्न

IPL Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

IPL Viral Video: आईपीएल 2023 का 46वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। इस मैच में मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर बरसा। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन अर्धशतक लगाया और टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सूर्या का बल्ला फिर गरजा

सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए जमकर रन बरसाए। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। सूर्या ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 66 रन बनाए। इस दौरान सूर्या ने 8 चौके और 2 गगन चुंबी छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव ने 44 रन सिर्फ चौके और छक्कों से बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 212 के करीब रहा। सूर्य कुमार यादव की बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां देखें सूर्य कुमार यादव की बल्लेबाजी का वीडियो।

Also Read: WTC Final 2023 से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, KL Rahul आईपीएल से हुए बाहर

आईपीएल 2023 सूर्या के लिए रहा बेस्ट 

सूर्यकुमार यादव के लिए आईपीएल का यह सीजन अच्छा रहा है। शुरुआती मैचों में संघर्ष करने के बाद अब उन्होंने अपनी फॉर्म वापस पा ली है। सूर्य कुमार यादव ने आईपीएल 2023 में अभीतक 9 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए करीब 30 की औसत से 267 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन बार 50 रनों से अधिक की पारी खेली है। आईपीएल 2022 में सूर्या का बेस्ट स्कोर 66 रन रहा है।

सूर्यकुमार यादव के ओवर ऑल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक मुंबई इंडियंस के लिए 132 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए करीब 30 के औसत से 2911 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 19 बार 50 रनों से अधिक की पारी खेली है। सूर्या का आईपीएल में बेस्ट स्कोर 82 रन रहा है।

Also Read: WTC Final 2023 से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, KL Rahul आईपीएल से हुए बाहर

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026

Leave a Comment