---Advertisement---

IND VS WI:भारत के खिलाफ वेस्ट इंडीज ने किया 18 सदस्यीय  क्रिकेट टीम का एलान,जानिए कब और कहां होगा मैच

IND VS WI:वेस्ट इंडीज ने अपने 18  सदस्यीय क्रिकेट टीम का एलान कर दिया। वेस्ट इंडीज को अपने घर में भारतीय टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैच सहित तीन वनडे और पांच टी-20 सीरीज खेलने हैं। ऐसे में मजबूत भारतीय टीम के खिलाफ जल्द ही ये स्क्वाड एक प्रिपरेशन कैंप में भाग लेगा,जहाँ वे तैयारियों ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 1, 2023 3:09 अपराह्न

west-indies-
Follow Us
---Advertisement---

IND VS WI:वेस्ट इंडीज ने अपने 18  सदस्यीय क्रिकेट टीम का एलान कर दिया। वेस्ट इंडीज को अपने घर में भारतीय टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैच सहित तीन वनडे और पांच टी-20 सीरीज खेलने हैं। ऐसे में मजबूत भारतीय टीम के खिलाफ जल्द ही ये स्क्वाड एक प्रिपरेशन कैंप में भाग लेगा,जहाँ वे तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

12 जून को पहला टेस्ट मैच

भारत के वेस्ट इंडीज दौरे  का पहला मैच 12 जुलाई को विंडसर पार्क डॉमिनिका में खेला जायेगा। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या वेस्ट इंडीज की टीम मजबूत भारतीय रक्षापंक्ति को भेद पाने में कामयाब हो पाती है या नहीं। इससे पहले भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज का दौरा 2019 में किया था जहाँ उन्होंने टेस्ट सीरीज को 2-0 के अंतर से जीता था।

ये भी पढ़ें:Neeraj Chopra ने दोहराया इतिहास ,जीता लुसाने डायमंड लीग खिताब अब नज़रें वर्ल्ड चैंपियनशिप पर

वेस्ट इंडीज की टीम खेल रही है आईसीसी क्वॉलिफायर्स

वेस्ट इंडीज की टीम अभी जिम्बांम्बे में चल रहे आईसीसी 50-50 वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर्स का मुकाबला खेल रही है। यह देखना अहम होगा कि क्या वेस्ट इंडीज की टीम विश्व कप क्वॉलिफायर्स को जीतकर आईसीसी वर्ल्ड  कप के मुख्य ड्रॉ में स्थान बना पाती  है या नहीं। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज ने अंतिम बार 50-50 विश्व कप का ख़िताब 1979 में जीता था।

2016,2017में जीता था वर्ल्ड कप खिताब

वेस्ट इंडीज की टीम ने साल 2016 और 2017 में टी-20 वर्ल्ड कप  का खिताब जीता था। इन दिनों वेस्ट इंडीज की टीम थोड़ी लचर दिखाई  दे रही है।हालाँकि यह टीम कब किस टीम को उलटफेर का शिकार बना ले कुछ कहा नहीं जा सकता।

ये भी पढ़ें:मानसून सत्र के लिए कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, UCC पर आज होगी संसदीय समिति की बैठक, सोनिया गांधी करेंगी अध्यक्षता

कब और कहाँ होंगे मैच

वेस्ट इंडीज भारत के खिलाफ अपना दो टेस्ट मैच मैच क्रमशः 12-16 जुलाई और 20-२4 जुलाई को खेला जायेगा। वनडे मैच की अगर बात करें तो पहले वनडे 27 जुलाई दूसरा 29 जुलाई और तीसरा वनडे मैच 1अगस्त  को खेला जायेगा। अगर टी-20 की बात की जाए तो यह यह क्रमशः3,6,8,12 और 13 अगस्त को खेला जायेगा।वेस्ट इंडीज को आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों के साथ भी सीरीज खेलनी  है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026