---Advertisement---

IND vs BAN ICC ODI World Cup 2023 : विराट के शतक से भारत की लगातार चौथी जीत, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

IND vs BAN ICC ODI World Cup 2023 : भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। भारत ने बांग्लादेश को हराकर वर्ल्ड कप 2023 में ये लगातार चौथी जीत दर्ज की। भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली। विराट ने इस मुकाबले में ...

Read more

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 19, 2023 4:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs BAN ICC ODI World Cup 2023 : भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। भारत ने बांग्लादेश को हराकर वर्ल्ड कप 2023 में ये लगातार चौथी जीत दर्ज की। भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली। विराट ने इस मुकाबले में अपने ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 का शतक भी जड़ा।

विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाड़ी 97 गेंदों पर नाबाद 103 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने अबतक वनडे इंटरनेशनल में 46 शतक लगा दिए हैं। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 77 शतक लगाए हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 8 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। वहीं जवाबी पारी भारत ने 41.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य पूरा कर जीत हासिल की। भारत की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाजी करने आए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। रोहित ने 40 गेंदों में 48 रन बनाए वहीं गिल ने 55 गेंदों में ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला अर्धशतक बनाते हुए 53 रन की पारी खेली। फिर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने शतकीय पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाई।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह , मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यदाव ने 1-1 विकेट झटका। बांग्लादेश की ओर से लिटन दास ने 66 रन की पारी खेली। इनेक अलावा तंजिद हसन ने भी अच्छी बल्लेबाज़ी करते हुए अर्धशतक जड़ा।

हार्दिक को लगी चोट

9वें ओवर में गेंदबाज़ी करने आए हार्दिक पंड्या को मैदान से बाहर जाना पड़ा। हार्दिक अपना यह पहला ओवर ही डाल रहे थे। दरसअल ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक को टखने पर चोट लग गई। हार्दिक जब बांग्लादेश के बल्लेबाज़ लिटन दस का स्ट्राइक ड्राइव रोकने की कोशिश कर रहे थे तभी उन्हें पैर में दिक्कत महसूस हुए। जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026

Leave a Comment