---Advertisement---

IND vs NZ ICC ODI World Cup 2023 : विराट की तूफ़ानी पारी ने दिलाई भारत को 20 साल बाद जीत, शमी रहे ‘मैन ऑफ द मैच’

IND vs NZ ICC ODI World Cup 2023 : भारत ने धर्मशाला में इतिहासिक जीत हासिल की। भारत ने 20 साल बाद न्यूजीलैंड पर जीत हासिल की। भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इस जीत के हीरो भारत के तूफानी बल्लेबाज विराट कोहली रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 22, 2023 10:20 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 22, 2023 11:05 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

IND vs NZ ICC ODI World Cup 2023 : भारत ने धर्मशाला में इतिहासिक जीत हासिल की। भारत ने 20 साल बाद न्यूजीलैंड पर जीत हासिल की। भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इस जीत के हीरो भारत के तूफानी बल्लेबाज विराट कोहली रहे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए। जवाबी पारी में विराट कोहली ने 104 गेंदों पर 95 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 46, जड़ेजा ने 39 और केएल राहुल ने 33 रन बनाए।

विराट की इतिहासिक पारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ टारगेट चेज करने उतरी भारतीय टीम की जीत में विराट कोहली का बहुत बड़ा हाथ रहा। विराट ने इस मुकाबले में 95 रन की पारी खेली। किंग कोहली शतक से तो चुके लेकिन वह भारत को जीत दिलाने में कामयाब रहे। विराट ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए।

मोहम्मद शमी का बोलबाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी ने अपना पहला वर्ल्ड कप 2023 मुकाबला खेला। अपने पहले ही मैच में मोहम्मद शमी ने कमाल कर दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड से जमकर बदला निकाला। शमी ने 10 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इतना ही नहीं यह ओडीआई वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले तीसरे गेंदबाज बने। शमी ने अपने इस शनादर प्रदर्शन से मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी अपने नाम किया।

भारत ने लिया 20 साल का बदला

भारत को 2003 के बाद से न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का इंतजार था। तो इस मुकाबले में भारत ने 20 सालों का बदला ले लिया है। इसी के साथ भारत वर्ल्ड कप 2023 में अपना जीत का रथ कायम रखा। भारतीय टीम न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026