---Advertisement---

Asian Games 2023 : हॉकी में भारत का ‘गोल्‍डेन’ प्रदर्शन, जापान को हराकर स्‍वर्ण पदक के साथ ओलंपिक टिकट भी किया पक्‍का

Asian Games 2023 : एशियाई गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन ज़ारी है। 12 वें दिन भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में जापान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारत ने फाइनल मुक़ाबले में 5-1 से जापान को रौंदा और स्वर्ण पदक जीता। यह भारत का एशियाई गेम्स में 22 वाँ गोल्ड है। स्वर्ण ...

Read more

Avatar of Mahima Vats

By: Mahima Vats

Published: अक्टूबर 6, 2023 12:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Asian Games 2023 : एशियाई गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन ज़ारी है। 12 वें दिन भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में जापान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारत ने फाइनल मुक़ाबले में 5-1 से जापान को रौंदा और स्वर्ण पदक जीता। यह भारत का एशियाई गेम्स में 22 वाँ गोल्ड है। स्वर्ण पदक पर क़ब्ज़ा करने के साथ-साथ भारत ने ओलम्पिक्स का भी टिकट पक्का कर लिया है।

फाइनल मुक़ाबले में भारतीय टीम के लिए दो गोल हरमनप्रीत सिंह ने किए। भारत के लिए पहला गोल भारत के कप्तान मनप्रीत सिंह 25 मिनट पर किया, स्कोर 1-0 । वहीँ दूसरा गोल हरमनप्रीत सिंह ने 32 मिनट पर किया। 36 मिनट पर अमित रोहितदास ने एक गोल करके टीम का स्कोर 3-0 कर दिया । जापान अभी तक एक भी गोल करने में सफल नहीं रही। फिर अभिषक ने 48 मिनट पर एक गोल करके स्कोर 4-0 पर कर दिया। जापान को 52 मिनट पर सफलता मिली, जापान की और से तनाका ने एक गोला किया। भारत के लिए आखिरी गोल 59 मिनट पर हरमनप्रीत सिंह ने दागा। 5-1 के स्कोर से भारत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

मेडल के शतक के करीब भारत

भारत का Asian Games 2023 में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत हॉकी में गोल्ड के साथ ही मेडल में शतक के और करीब पहुंच गया है। भारत के पास अभी तक एशियाई गेम्स 2023 में 95 पदक हैं, जिसमें 22 गोल्ड , 34 सिल्वर, 39 ब्रोंज मेडल शामिल हैं। भारत जल्द ही अपने इस शानदार प्रदर्शन के साथ मेडल तालिका में 100 के पार पहुंच जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026

Leave a Comment