---Advertisement---

India T20 World Cup Win: जय शाह के वादे पर खरे उतरे Rohit Sharma, लहराया भारतीय जीत का परचम

India T20 World Cup Win: जय शाह ने बीते कुछ समय पहले भारतीय जीत का वादा किया और आज Rohit Sharma ने उसे पूरा कर दिखाया।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 30, 2024 11:50 पूर्वाह्न | Updated: जून 30, 2024 6:10 अपराह्न

India T20 World Cup Win
Follow Us
---Advertisement---

India T20 World Cup Win: आज हर कोई T20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत का जश्न धूम-धाम से मना रहा है। सोशल मीडिया पर तो मानों सुनामी ही आ गई हो क्योंकि, आज इंटरनेट की दुनियां में मैच और उससे जुड़ी वीडियोज आग की तरह वायरल हो रही हैं। इसी बीच भारतीय बिजनेसमैन और क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर जय शाह कि कुछ वीडियोज भी वायरल हो रही हैं जिसमें उन्होंने भारतीय जीत का वादा किया और दूसरी तरफ रोहित शर्मा ने उनका वादा हकीकत में पूरा कर डाला। चलिए इन वीडियोज पर नजर डालते हैं।

जय शाह ने किया था T20 में भारतीय जीत का वादा

बीते कुछ दिनों पहले बिजनेसमैन जय शाह ने एक इवेंट के दौरान यह वादा किया कि, भारत इस बार T20 वर्ल्ड कप में जीतेगी और कहा “मैं आपको यह प्रॉमिस करना चाहता हूं कि रोहित शर्मा की कप्तानी में, 2024 में बारबाडोस में हम जरुर भारत का झंडा गाड़ेंगे।” जय शाह का यह बयान काफी पुराना है लेकिन, भारतीय कैप्टन रोहित शर्मा ने उनका वादा पूरा किया और बारबाडोस मैदान में भारतीय झंडा लहराया।

रोहित शर्मा ने ऐसे लिफ्ट की ट्रॉफी

इसी के साथ आपको बता दें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जय शाह का वादा पूरा ही नहीं किया बल्कि, उन्होंने तो मैच जीतने के बाद जय शाह के साथ मिलकर खुशी से ट्रॉफी को लिफ्ट किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों भारत की जीत से कितने ज्यादा खुश हैं।

जीत से भावुक हो उठे थे रोहित

यहीं आपको बता दें कल रात का मैच काफी ज्यादा टफ था जिससे हर कोई टेंशन में डूबा हुआ था। लेकिन, जैसे ही भारतीय टीम जीती भारतीय कप्तान रोहित शर्मा खुदपर काबू नहीं रख पाए और अपनी पत्नी से गले लगकर भावुक होते दिखे। यहीं नहीं कई वीडियोज तो ऐसी भी समाने आईं जिसमें रोहित खुशी से मैदान को चूमते और मिट्टी का शुक्रिया करते दिखे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026