---Advertisement---

भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास ,गोलकीपर गुरप्रीत संधू के इस कमाल ने दिला दिया SAFF Championship 2023 का खिताब

SAFF Championship 2023 : भारतीय फुटबॉल टीम ने 2023 सैफ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। बेंगलुरु के श्री कांतिरवा स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने कुवैत को कड़े मुकाबले में हराकर 9 वीं बार यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। पेनल्टी शूटआउट में जीता मुकाबला भारतीय टीम ने यह ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 5, 2023 12:50 अपराह्न

SAFF CUP
Follow Us
---Advertisement---

SAFF Championship 2023 : भारतीय फुटबॉल टीम ने 2023 सैफ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। बेंगलुरु के श्री कांतिरवा स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने कुवैत को कड़े मुकाबले में हराकर 9 वीं बार यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।

पेनल्टी शूटआउट में जीता मुकाबला

भारतीय टीम ने यह मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में जीता। भारत ने शूटआउट में कुवैत की टीम को 5-4 से हराकर यह मुकाबला जीत लिया। मुक़ाबला कांटे के टक्कर का था। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 से ड्रा होने के बाद इसका नतीजा पेनल्टी शूटआउट में निकला।

मैच का सबसे पहला गोल कुवैत के शबीब अल खालिदी ने 14 वें मिनट में किया।  वही भारत की तरफ से लालियांजुआला ने 39 वें मिनट में बराबरी का गोल किया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच गोल करने को लेकर जद्दोजहद देखने को मिली और इस हाफ में कोई गोल  नहीं हो सका। दोनों टीमों को 15-15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। एक्सट्रा टाइम में भी दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी और आखिर में गोलकीपर गुरप्रीत संधू ने डाइव लगाकर ,खालिद जिया का शॉट बचाकर भारत को जीत दिलाई।

ये भी पढ़ें: Praveen Kumar : ऋषभ पंत के बाद अब ये दिग्गज खिलाड़ी बेटे के साथ हुआ दुर्घटना का शिकार, यहां देखें हेल्थ स्टेटस

नौवीं   बार जीता सैफ कप का खिताब

भारत ने नौवीं बार सैफ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इससे पहले भारतीय टीम साल 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015, 2021 में सैफ कप का खिताब जीत चुकी है। आखिरी बार भारत ने नेपाल को हराकर सैफ चैंपियनशिप  का खिताब अपने नाम किया था। हाल ही में भारतीय टीम ने इतिहास की चौथी सबसे बेस्ट रैंकिंग हासिल की है । भारतीय टीम अभी दुनिया में 100 वे नंबर पर काबिज है और 2018 के बाद पहली बार टीम टॉप 100 में पहुंची है। भारतीय टीम ने हाल में ही लेबनॉन को हराकर इंटरकांटिनेंटल कप का खिताब अपने नाम किया था। इन दिनों भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा दिख रहा है और टीम नए नए ऊंचाइयों को छू रही है।

ये भी पढ़ें:इन आदतों से धीरे-धीरे सिकुड़ने लगता है दिमाग, तुरंत छोड़ें ये आदतें नहीं तो हो जाएगा कबाड़ा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026