---Advertisement---

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली करारी हार के वो बड़े कारण जिन्होंने डूबो दी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नैया

INDW vs AUSW T20 World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका में फिल्हाल महिला T20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। गुरुवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम (INDW vs AUSW T20 World Cup 2023) के साथ हुआ। ये T20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच था। दोनों ही टीमों ने एक ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 24, 2023 12:14 अपराह्न

INDW vs AUSW T20 World Cup 2023
Follow Us
---Advertisement---

INDW vs AUSW T20 World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका में फिल्हाल महिला T20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। गुरुवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम (INDW vs AUSW T20 World Cup 2023) के साथ हुआ। ये T20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच था। दोनों ही टीमों ने एक दूसरे को कांटे की टक्कर दी। लेकिन अंत में भारतीय महिला क्रिकेट टीम 5 रनों के मार्जिन से मुकाबला गवां बैठी। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुँच गई। आज के इस आर्टिकल में हम उन कारणों पर गौर करेंगे जिनकी वजह से भारतीय महिला क्रिकेट टीम कल का अहम मुकाबला गवां बैठी।

दो ज़रूरी कैच छूटे

बेथ मूनी और मेग लेनिंग की अच्छी बैटिंग के बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया की टीम 172 के अच्छे स्कोर तक पहुँच सकी। लेकिन आपको बता दे कि इन दोनों ही प्लेयर्स का कैच भारतीय टीम ने छोड़ा। पारी के दसवें ओवर में बेथ मूनी का आसान कैच शेफाली वर्मा ने छोड़ा और जब मेग लेनिंग केवल एक रन के निजी स्कोर पर थी तब उनको ऋचा घोष के हाथों जीवनदान मिला।

Also Read: हार के बाद कप्तान Harmanpreet Kaur हुई भावुक, पूर्व खिलाड़ी Anjum Chopra के गले लगकर रोते हुए दिखी, देखें Video

औसत गेंदबाज़ी एवं खराब फील्ड सेटिंग

भारतीय टीम के गेंदबाज़ों ने अहम मुकाबले में निराश किया। दीप्ति शर्मा स्पिनर होने के बावजूद भी लगातार शॉर्ट बॉल डाल रही थी जिसमें आसानी से रन पड़ रहे थे। दीप्ति के अलावा भी जितने भी गेंदबाज़ थे उन्होंने भी काफी रन दिये। फील्ड की सेटिंग करने के तरीके पर भी कप्तान हरमनप्रीत कौर की आलोचना हो रही है।

फिर नहीं चला टॉप ऑर्डर

भारतीय टीम के शीर्ष क्रम के बैटर्स ने एक ज़रूरी मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया। शेफाली वर्मा और स्मृति मांधना का बल्ला खामोश रहा। इससे टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं हो सकी। डॉट बॉल भी ज़्यादा मात्रा में आए।

कप्तान हरमनप्रीत का गलत समय पर रनआउट होना

भारतीय टीम मुकाबले में अच्छे पोज़िशन पर थी। लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर अजीब तरीके रनआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया की टीम को मैच में वापस आने का एक बड़ा मौका मिल गया।

Also Read: IND vs AUS: कप्तान Rohit Sharma की फिटनेस पर जमकर बरसे Kapil Dev, कहा- ‘उनको शर्म आनी चाहिए’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026