---Advertisement---

हार के बाद कप्तान Harmanpreet Kaur हुई भावुक, पूर्व खिलाड़ी Anjum Chopra के गले लगकर रोते हुए दिखी, देखें Video

INDW vs AUSW T20 World Cup 2023: साउथ अफ्रीका में खेले गए महिला वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया (INDW vs AUSW T20 World Cup 2023) महिला टीम के बीच केपटाउन के मैदान पर खेला गया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को 5 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया टीम ने ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 24, 2023 12:04 अपराह्न

INDW vs AUSW T20 World Cup 2023
Follow Us
---Advertisement---

INDW vs AUSW T20 World Cup 2023: साउथ अफ्रीका में खेले गए महिला वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया (INDW vs AUSW T20 World Cup 2023) महिला टीम के बीच केपटाउन के मैदान पर खेला गया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को 5 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, सेमीफाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) जब आउट हुई तो काफी गुस्से में दिखी और मैच खत्म होने के बाद उन्हें रोते हुए भी देखा गया। हरमनप्रीत कौर जब पूर्व भारतीय कप्तान अंजुम चोपड़ा (Anjum Chopra) के गले लगाकर रोते हुए दिखी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

गले लगकर रोई हरमनप्रीत कौर

सेमीफाइनल मैच काफी रोमांचक हुआ और अंतिम ओवर तक चले इस मैच में भारतीय महिला टीम को मात्र 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन मैच खत्म होने के बाद जैसे ही पूर्व कप्तान और कमेंट्रेटर अंजुम चोपड़ा भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से मिलती हैं। कौर तुरंत उन्हें गले लगा लेती हैं और रोने लगती हैं। जिसके बाद अंजुम चोपड़ा उन्हें समझाती हैं। इस मैच में हरमनप्रीत कौर के रनआउट ने पूरा मैच बदल गया और टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, ICC ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘यह हम दोनों के लिए एक भावनात्मक पल था।” भारत की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने हरमनप्रीत कौर को दिल तोड़ने वाली हार के बाद सांत्वना दी।’

Also Read: वर्ल्ड कप से बाहर होने पर निराश दिखी Harmanpreet Kaur, मैच के बाद बताया किस वजह से मिली हार

यहां देखें वीडियो:

अंजुम चोपड़ा ने जानिए क्या कहा

हार के बाद ICC चैनल पर बात करते हुए पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने बताया कि, ‘मेरा इरादा कप्तान को कुछ सहानुभूति देने का था क्योंकि मैं बाहर से यही पेशकश कर सकती थी। यह हम दोनों के लिए एक भावनात्मक पल था। भारत कई बार सेमीफाइनल में पहुंचा है और उसे हार का सामना करना पड़ा है। यह पहली बार नहीं है जब मैंने हरमनप्रीत को इस तरह बल्लेबाजी करते देखा है। मैंने उसे अपनी चोटों और स्वास्थ्य से जूझते हुए देखा है, आज वह शायद खेल भी नहीं पाती, लेकिन क्योंकि यह विश्व कप सेमीफाइनल था और क्योंकि वह हरमनप्रीत कौर थी वह पीछे हटने वाली नहीं है।’

Also Read: IND vs AUS: कप्तान Rohit Sharma की फिटनेस पर जमकर बरसे Kapil Dev, कहा- ‘उनको शर्म आनी चाहिए’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Methi Benefits

फ़रवरी 9, 2026

Chocolate Day 2026

फ़रवरी 9, 2026

Amul vs Country Delight vs Mother Dairy Milk Test

फ़रवरी 8, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 8, 2026

Paralysis

फ़रवरी 8, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 8, 2026