---Advertisement---

IPL 2023: MI को याद आया 30 लाख वाला खिलाड़ी, क्या Jasprit Bumrah की जगह लेंगे Arjun Tendulkar?

अर्जुन तेंदुलकर पूर्व महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के बेटे है। वे एक ऑलराउंडर के रूप में खेलते है। बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ होने के साथ ही वे बाएं हाथ के बल्लेबाज़ भी है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 28, 2023 9:50 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Arjun Tendulkar: अपने करियर में पहली बार साल 2013 में जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में कदम रखा। आपको बता दे कि 2013 के बाद से ये पहली बार होगा जब बुमराह अपने टीम के लिए IPL सीज़न में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। पीठ की चोट के कारण, जसप्रीत बुमराह के कमर की हाल ही में सर्जरी की गई है। न्यूज़ीलैंड में बुमराह की सर्जरी की गई। आपको बता दे कि जसप्रीत बुमराह आखिरी बार पिछले साल सितंबर में खेले थे। वे सर्जरी के चलते कम से कम इस साल अगस्त तक खेल से बाहर हो गए हैं।

Also Read: IPL 2023 शुरू होने से पहले इस खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी, बोले – ‘प्लेऑफ तक नहीं जाएगी LSG’

बुमराह की गैरहाजिरी में कमज़ोर दिख रही फास्ट बॉलिंग यूनिट

बुमराह का उपलब्ध ना होना मुंबई इंडियन्स के लिए किसी बड़े मुसीबत से कम नहीं है। हालांकि राहत की खबर ये है कि दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर पूरी तरह से फिट है और वे सभी मैचों के लिए उपलब्ध भी रहेंगे। टूर्नामेंट शुरू होने में तीन दिन बाकी हैं। मुंबई इंडियन्स ने अभी तक जसप्रीत बुमराह के लिए अपने प्रतिस्थापन खिलाड़ी का नाम नहीं लिया है। लेकिन लगभग सभी क्रिकेट फैंस को अच्छे से पता है कि जसप्रीत बुमराह की कमी सिर्फ जोफ्रा आर्चर ही पूरी कर सकते है।

अर्जुन तेंदुलकर का हो सकता है डेब्यू

अर्जुन तेंदुलकर पिछले दो सीज़न से एक खिलाड़ी के रूप में मुंबई इंडियंस के साथ हैं। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आईपीएल में पदार्पण करने का मौका अभी तक नहीं दिया है। वे न केवल इस साल आईपीएल में पदार्पण कर सकता है, बल्कि सभी पर एक अच्छी छाप भी छोड़ सकते है। वे एक ऑलराउंडर है और T20 क्रिकेट में एक ऑलराउंडर की कद्र काफी ज़्यादा होती है।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026