---Advertisement---

IPL 2023: MS Dhoni के बल्ले से नहीं निकल रहे रन! औसत और स्ट्राइक रेट देख पकड़ लेंगे सिर

चेन्नई को इस बार एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है और वह है धोनी की खराब बल्लेबाजी। क्योंकि, धोनी ने पिछले 3 साल में बहुत ही खराब बल्लेबाजी की है। यह हम नहीं कह रहे हैं यह आकड़े खुद बयां कर रहे हैं।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 28, 2023 12:03 अपराह्न

IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2023: टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) की शुरुआत 31 मार्च से होनी है जिसके लिए अब सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। वहीं, आईपीएल में सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जिनका आईपीएल में बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों ही शानदार रहा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में सीएसके को 4 बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। लेकिन चेन्नई को इस बार एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है और वह है धोनी की खराब बल्लेबाजी। क्योंकि, धोनी ने पिछले 3 साल में बहुत ही खराब बल्लेबाजी की है। यह हम नहीं कह रहे हैं यह आकड़े खुद बयां कर रहे हैं।

खराब रहा है पिछला 3 साल

सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी के लिए कभी भी सवालों के घेरे में नहीं आए हैं। लेकिन अगर धोनी के बल्लेबाजी की बात करें तो उनके पिछले तीन साल का आकड़ा खराब रहा है। धोनी ने पिछले तीन आईपीएल में कुल 44 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 24.81 की खराब औसत से मात्र 546 रन बनाए हैं। वहीं, ताबतड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर धोनी का आईपीएल 2020 से लेकर 2022 तक स्ट्राइक रेट महज 116.91 का रहा है।

Also Read: क्या KL Rahul नहीं होंगे वनडे वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा? BCCI के इस कदम से मिला इशारा

इस बार कप्तानी करेंगे धोनी

आईपीएल 2022 सीएसके के लिए बहुत ही खराब साल रहा है। पहले इस आईपीएल में धोनी कप्तानी छोड़ देते हैं और टीम की कमान ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को सौंपी जाती है। जिसके बाद टीम का प्रदर्शन खराब रहा था और जडेजा ने बीच लीग में ही कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद धोनी ने फिर से कप्तानी का जिम्मा अपने कंधों पर लिया। वहीं, आईपीएल 2023 में धोनी शुरू से ही टीम की कप्तानी करते दिखेंगे।

IPL 2023 के लिए CSK टीम

CSK Squad: एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत सिंधु, काइल जैमीसन, अजय मंडल, भगत वर्मा, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मतीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026