---Advertisement---

IPL 2024 RR vs PBKS: लगातार तीन हार के बाद क्या टॉप-2 में रह पाएगी रॉयल्स? जानें पिच रिपोर्ट, आँकड़े और ड्रिम-11 की संभावित टीमें

IPL 2024 RR vs PBKS: राजस्थान के दूसरे होमग्राउंड गुवाहाटी में आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की भिड़ंत देखने को मिलेगी।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 15, 2024 11:50 पूर्वाह्न | Updated: मई 15, 2024 12:28 अपराह्न

IPL 2024 RR vs PBKS
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2024 RR vs PBKS: राजस्थान के दूसरे होमग्राउंड गुवाहाटी में आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की भिड़ंत देखने को मिलेगी। देखा जाए तो आज का मैच बस एक फॉर्मेलिटी के लिए दोनों टीमों के बीच खेले जाएंगे। क्योंकि, जहाँ राजस्थान की टीम जहां प्लेऑफ में पहले ही क्वालीफाई हो चुकी है, वहीं पंजाब की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

इसलिए इस मैच का दोनों की स्थिति से कोई सुधार की गुंजाइश नहीं है। हालांकि राजस्थान आज का मैच जीतकर अपने स्थान को मजबूत कर सकता है। वहीं, अगर पंजाब जीतती है तो पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर जाकर अपनी इज्ज़त बचा सकने में कामयाब होगी।

IPL 2024 Points Table
IPL 2024 Points Table

दोनों टीमों के टॉप स्कोरर

रॉयल्स की टीम से कप्तान संजू सैमसन टीम के टॉप स्कोरर हैं, जिन्होंने सीजन में अबतक 12 मैचों में 486 रन बनाएं हैं। और, रिस्ट स्पिनर युजवेंद्र चहल टीम के टॉप विकेट टेकर हैं, जिन्होंने सीजन में टीम की तरफ से 15 विकेट लिए हैं।

अगर पंजाब की बात की जाए तो शशांक सिंह ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाएं हैं। उन्होंने टीम के 12 मैचों में 352 रन का योगदान दिया है। पर्पल कैप के दावेदार हर्षल पटेल PBKS के टॉप विकेटटेकर हैं, जिन्होंने 12 मैचों में 20 विकेट निकाले हैं और जस्प्रित बुमराह के साथ पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर हैं।

RR vs PBKS: गुवाहाटी की पिच रिपोर्ट

Barsapara Cricket Stadium, Guwahati
Barsapara Cricket Stadium, Guwahati

गुवाहाटी स्थित बरसापरा क्रिकेट स्टेडियम बल्लबाजो के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। यहाँ गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है, जिस कारण चौके-छक्कों की बरसात होने की संभावना होगी। हालांकि बढ़ते रात के साथ यहां ओंस अगर रोल प्ले करती है, जिस कारण टॉस जितने वाली टीमें चेज करना पसंद कर सकतीं हैं।

RR vs PBKS: हेड टू हेड

IPL में दोनों टीमों (RR vs PBKS) के बीच अबतक 27 मुकाबले हुए हैं, जिसमें राजस्थान को टीम का पलड़ा भारी रहा है। वहीं, गुवाहाटी के मैदान पर भी दोनों टीमों के बीच 1 मैच हुआ है, जहां पंजाब को 5 रन से जीत मिली थी। आपको बता दें, इस सीजन में दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब को उसके घर में 3 विकेट से हराया था।

कुल मैच27
RR जीती16
PBKS जीती11

RR की संभावित प्लेयिंग 11

यशस्वी जायसवाल, तनुश कोटियन, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

PBKS की संभावित प्लेयिंग 11

प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), राइली रूसो, शशांक सिंह, सैम कर्रन (कप्तान), आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, नाथन एलिस, राहुल चाहर, विधवार्थ कावेरप्पा, अर्शदीप सिंह।

ड्रीम11 टीम की फेंटेसी टीम

यहां ड्रीम-11 के लिए दाे फेंटेसी टीमें दी गईं हैं। इसके आधार पर आप आज के मैच के लिए विचार कर सकते हैं:

ड्रीम11 के लिए टीम 1

RR vs PBKS Dream 11
RR vs PBKS Dream 11

ड्रीम11 के लिए टीम 2

RR vs PBKS Dream 11
RR vs PBKS Dream 11

यहां दी गईं टीमें अनुमान के आधार पर बनाए गए हैं, कृपया अपनी तरफ से इसे जाँच लें। आपको बता दें, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच आज शाम 7.30 बजे से राजस्थान के दूसरे होमग्राउंड गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसे आप जियो सिनेमा ऐप या टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी देख सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026