---Advertisement---

IPL 2025, CSK vs RCB 2025: चेन्नई की हार का जिम्मेदार कौन, MS Dhoni या कप्तान Ruturaj Gaikwad? किसने की बड़ी चूक? आलोचकों के निशाने पर क्यों हैं MS Dhoni!

IPL 2025, CSK vs RCB 2025: चेपॉक के मैदान पर चेन्नई की हार का जिम्मेदार कौन है। MS Dhoni या कप्तान Ruturaj Gaikwad? किसकी वजह से हारी चेन्नई।आलोचकों के निशाने पर आए MS Dhoni।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 29, 2025 11:07 पूर्वाह्न

IPL 2025, CSK vs RCB 2025
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2025, CSK vs RCB 2025: रजत पाटीदार की कप्तानी में वो हो गया, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी का कोई कप्तान नहीं कर पाया। जी हां, 2008 के बाद आरसीबी ने सीएसके को चेपॉक में हरा दिया। इस महामुकाबले के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, जैसे चेन्नई की हार का जिम्मेदार कौन? MS Dhoni या कप्तान Ruturaj Gaikwad? आईपीएल 2025, सीएसके बनाम आरसीबी 2025 मैच में चेन्नई की हार के लिए एमएस धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ में से किसका बड़ा योगदान था। दोनों में से किसने बड़ी चूक की।

IPL 2025, CSK vs RCB 2025 मैच में धोनी 9वें नंबर पर क्यों आए?

चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम पर आईपीएल 2025, सीएसके बनाम आरसीबी 2025 का मुकाबला खेला गया। कप्तान Ruturaj Gaikwad ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने 20 ओवर खेलकर 196 रनों का विशार स्कोर खड़ा किया। ऋतुराज गायकवाड़ की टीम ने आरसीबी को 200 रनों के भीतर रोकने में कामयाब हो गई। साथ ही MS Dhoni ने बेंगलुरु के फिल साल्ट को शानदार स्टपिंग के साथ आउट करके खूब वाह-वाही लूटी।

मगर जब सीएसके की टीम रनों का पीछा करते हुए जूझ रही थी, तो एमएस धोनी बैटिंग करने के लिए 9वें नंबर पर क्यों आए। क्या इसके पीछे कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का कोई फैसला था, या फिर चेन्नई के मैनेजमेंट से कोई बड़ी चूक हो गई। सीएसके को 197 रनोंं का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला था। चेन्नई का टॉप ऑर्डर फ्लॉप होने के बाद शिवम दुबे ने कुछ बढ़िया शॉट खेलें। मगर मुश्किल स्थिति को संभालने के लिए एमएस धोनी की बजाय सीएसके ने आर अश्विन को पहले बल्लेबाजी करने के लिए भेज दिया।

आईपीएल 2025, सीएसके बनाम आरसीबी 2025 में चेन्नई की हार का जिम्मेदार कौन?

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर MS Dhoni IPL 2025, CSK vs RCB 2025 मैच में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। एमएस धोनी ने आखिरी के 4 ओवरों में 16 गेंदों का सामना किया और 30 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 छक्के और 3 चौके निकले। मगर एमएस धोनी सीएसके को मैच जीतवाने में कामयाब नहीं हो पाए। ऐसे में मैच के बाद धोनी आलोचकों के निशाने पर आ गए।

काफी लोग कप्तान Ruturaj Gaikwad को इसके पीछे जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान की भूमिका सही से नहीं निभा पाए। वहीं, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स सीएसके के मैनेजमेंट को दोषी बता रहे हैं। 197 रनों का पीछा करने उतरी सीएसके 20 ओवरों के बाद सिर्फ 146 रन ही बना सकी। इस तरह से सीएसके को 50 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 20, 2026

MS Dhoni

मई 19, 2026

Ishan Kishan

मई 19, 2026

Gautam Gambhir

मई 18, 2026