---Advertisement---

IPL 2025, DC vs MI: कैपिटल्स की जीत का रथ रोकेगी मुंबई पलटन! क्या बैटर्स की पिच पर हार्दिक पांड्या समेत ये धाकड़ बॉलर बिखेरेंगे अपना जादू?

IPL 2025, DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की जीत का रथ रोकने के लिए मैदान पर उतरेगी मुंबई की पलटन। क्या बैटर्स की पिच पर हार्दिक पांड्या समेत ये धाकड़ बॉलर बिखेरेंगे अपना जादू?

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 13, 2025 11:00 पूर्वाह्न

IPL 2025, DC vs MI
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2025, DC vs MI: अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स इस आईपीएल सीजन में काफी उम्दा प्रदर्शन कर रही है। रविवार को दो मैच खेले जाने हैं। इसमें दूसरा मुकाबला आईपीएल 2025, डीसी बनाम एमआई के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में पहली बार अपने पहले होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेलने उतरेगी। इस मैदान को फिरोजशाह कोटला मैदान के नाम से भी जाना जाता है। जहां एक तरफ दिल्ली कैपिटल्स अभी तक विजय रही है। वही, दूसरी ओर, Hardik Pandya की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस जीतने के लिए संघर्ष कर रही है। ऐसे में हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की जीत का रथ रोककर मुंबई इंडियंस को जीत की पटरी पर लाना चाहेंगे।

IPL 2025, DC vs MI मैच में हार्दिक पांड्या समेत ये बॉलर रोकेंगे दिल्ली की जीत का रथ

आपको जानकारी के लिए बता दें कि Hardik Pandya की टीम ने अभी तक इस सीजन में सिर्फ 1 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर की टीम से जीता है। वहीं, 4 मुकाबलों में हार का सामना किया है। ऐसे में हार्दिक पांड्या की टीम का आत्मविश्वास थोड़ा गिरा हुआ होगा। मगर आईपीएल 2025, डीसी बनाम एमआई मैच में हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और दीपर चाहर जैसे धाकड़ तेज गेंदबाज मिलकर दिल्ली कैपिटल्स की जीत की आंधी को रोक सकते हैं। उधर, दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर चाहेगी कि केएल राहुल अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखें और टीम को जीताने की कोशिश करें।

आईपीएल 2025, डीसी बनाम एमआई मैच से पहले आंकड़ें दिल्ली के खिलाफ

वहीं, अगर Hardik Pandya की मुंबई इंडियंस और अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत की बात करें, तो अभी तक दोनों टीमें 35 बार आमना-सामना कर चुकी हैं। इसमें से मुंबई इंडियंस ने 19 मैचों में बाजी मारी है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 16 बार जीत नसीब हुई है। IPL 2025, DC vs MI मैच में हार्दिक पांड्या की टीम के लिए सूर्य कुमार यादव एक खास खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। साथ ही दिग्गज रोहित शर्मा से भी कप्तान हार्दिक पांड्या को काफी उम्मीदें होगी। उधर, दिल्ली कैपिटल्स की अपनी जीत का सफर कायम रखने के लिए अपनी बल्लेबाजी को और मजबूत करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026