---Advertisement---

खुशखबरी! इसी तारीख से शुरू होगा IPL 2025, BCCI उपाध्यक्ष Rajeev Shukla ने दी अहम जानकारी; जानें डिटेल

IPL 2025: देश का सबसे लोकप्रिय खेल आईपीएल 2025 की तारीख का ऐलान बीसीसीआई उपाध्यक्ष Rajeev Shulka ने कर दिया है। जिसके बाद फैंस के चेहरे पर खुशी छा गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 12, 2025 5:04 अपराह्न | Updated: जनवरी 13, 2025 12:27 पूर्वाह्न

IPL 2025
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2025: देश का सबसे लोकप्रिय खेल यानि आईपीएल 2025 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल बीसीसीआई अपाध्यक्ष Rajeev Shukla ने इसकी तारीख का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि इस बार IPL 2025 की शुरूआत 23 March 2025 से होने जा रही है। जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष बनने के बाद बीसीसीआई के नया चीच सेक्रेटरी भी नियुक्त किय गया है।

IPL 2025 को लेकर Rajeev Shukla ने क्या कहा?

मीडिया से बात करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि टूर्नामेंट के 18वें एडिशन का आगाज 23 मार्च से होगा। हांलांकि इसे लेकर किसी प्रकार की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मालूम हो कि आगामी चैपियंस ट्रॉफी पर भी बात करते हुए उन्होंने कहा कि 18-19 जनवरी को होने वाली अगली बैठक आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम को अंतिम रूप देने पर फोकस होगी। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए चयनकर्ताओं ने शनिवार को भारतीय टीम की घोषणा की थी।

BCCI को मिला नया सचिव

मालूम हो कि जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष बनने के बाद से ही बीसीसीआई के सचिव की कुर्सी खाली थी, लेकिन अब सचिव की भी नियुक्त हो गई है। इस दौरान खुद जय शाह मीटिंग में मौजूद रहे। इसके अलावा उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला में मौजूद थे। बता दें कि सत्यजीत सैकिया को निर्विरोध सचिव चुन लिया गया है, जो अब जय शाह की जगह लेंगे। इसके अलावा IPL 2025 समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohsin Naqvi

फ़रवरी 20, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 19, 2026

Imran Khan

फ़रवरी 17, 2026

Virat Kohli-Anushka Sharma

फ़रवरी 17, 2026

Shoaib Akhtar

फ़रवरी 17, 2026

Munawar Faruqui

फ़रवरी 16, 2026