---Advertisement---

IPL 2026: इस सीजन में किन 3 टीमों पर रहेगी फैन्स की नजर? क्या RCB फिर रचेगी इतिहास या एमआई और सीएसके में से कोई टीम मारेगी बाजी?

IPL 2026: इस महीने के आखिर में आईपीएल 2026 की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में क्रिकेट फैन्स को जल्द ही अपने फेवरेट खिलाड़ियों को मैदान पर देखने का मौका मिलेगा। फैन्स की नजरे इन 3 टीमों पर सबसे अधिक रहेंगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 14, 2026 12:39 अपराह्न

IPL 2026
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2026: बस लगभग 2 हफ्तों का इंतजार, फिर देश के 10 शहरों में क्रिकेट का महाकुंभ यानी आईपीएल मतलब इंडियन प्रीमियर लीग स्टार्ट हो जाएगा। आईपीएल 2026 इस बार थोड़ा लंबा चल सकता है। दरअसल, इस बार के सीजन में रॉबिन राउंड के तहत पूरे सीजन को खेला जाएगा। ऐसे में हर आईपीएल टीम बाकी टीमों के साथ 2 मुकाबले खेलेगी। पिछले सीजन यानी 2025 के दौरान हर टीम ने 5 टीमों के खिलाफ 2 मैच और अन्य 4 टीमों के खिलाफ 1-1 मुकाबला खेला था। आखिर में आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 का आईपीएल का खिताब जीता था। ऐसे में अब इस सीजन में इन टीमों पर सभी की नजरें रह सकती हैं।

IPL 2026: आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

2025 का आईपील टाइटल जीतकर आरसीबी ने अपने ट्रॉफी के सूखे को समाप्त कर दिया। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पूरे सीजन बढ़िया कप्तानी के साथ टीम को लगातार एकजुट बनाए रखा। आखिर में टीम को पहली बार आईपीएल चैंपियन बनाया।

एआई यानी मुंबई इंडियंस

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली एआई यानी मुंबई इंडियंस अब तक आईपीएल इतिहास में 5 बार खिताब पर कब्जा कर चुकी है। ऐसे में सभी मुंबई पलटन के फैन्स को एक बार फिर से अपनी टीम से टाइटल जीतने की उम्मीद होगी। इस टीम में रोहित शर्मा के साथ जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों की भरमार है।

सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स

एमएस धोनी जिस टीम में होते हैं, उस टीम को देखने मैदान पर क्रिकेट फैन्स अपने आप इकट्ठा हो जाते हैं। ऐसे में भले ही माही यानी एमएस धोनी ने कप्तानी छोड़ दी है। मगर एक बल्लेबाज और विकेटकीपर के तौर पर धोनी काफी योगदान दे सकते हैं। धोनी की कप्तानी में ही सीएसके ने आईपीएल के 5 टाइटल अपने नाम किए हैं। ऐसे में एक बार फिर फैन्स को येलो आर्मी से काफी उम्मीदे होगी।

बता दें कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी और मई के आखिर तक खेला जाएगा। फिलहाल आईपीएल के लिए 12 अप्रैल 2026 तक का शेड्यूल जारी किया गया है। ऐसे में सभी क्रिकेट फैन्स को अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने का इंतजार है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 1 May 2026

अप्रैल 30, 2026

Rain Alert 1 May 2026

अप्रैल 30, 2026

कल का मौसम 1 May 2026

अप्रैल 30, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 30, 2026

Noida International Airport

अप्रैल 30, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 30, 2026