---Advertisement---

IPL 2026: क्या फिर से हिस्ट्री रिपीट कर पाएंगे Virat Kohli? आईपीएल के पहले मुकाबले में क्या होगा स्टार प्लेयर का खास प्लान; जानें रिकॉर्ड्स

IPL 2026: क्रिकेट का मेला यानी आईपीएल 2026 की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने अपनी धांसू तैयारियां स्टार्ट कर दी हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 12, 2026 12:43 अपराह्न

IPL 2026
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2026: अपनी तैयारियां शुरू कर दीजिए, क्योंकि टी20 विश्वकप के बाद एक बार फिर से क्रिकेट का मेला लगने वाला है। 28 मार्च 2026 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2026 की शुरुआत आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम 7:30 बजे होगा। ऐसे में आरसीबी की टीम डिफेंडियन चैंपियन के तौर पर मैदान पर खेलने उतरेगी। टीम के स्टार प्लेलर और आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

IPL 2026 को लेकर विराट कोहली ने शुरू कर दी तैयारियां

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ने विराट कोहली ने आईपीएल 2026 को लेकर धांसू तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में आरसीबी के पूर्व कप्तान नेट सेशन में अपनी बल्लेबाजी का दम-खम दिखा रहे हैं। साथ ही इस दौरान उन्होंने कई शॉट्स का अभ्यास किया। ऐसे में साफ है कि उन्होंने आरसीबी को एक बार फिर से विजेता बनाने की अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

आईपीएल 2026 से पहले जान लीजिए विराट कोहली के शानदार रिकॉर्ड्स

बता दें कि विराट कोहली आईपीएल के स्टार्ट होने के साथ से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के साथ जुड़े हुए हैं। ऐसे में पूरे आईपीएल इतिहास में स्टार प्लेयर ने कई अनोखे रिकॉर्ड कायम किए हैं, जिसे तोड़ पाना किसी भी आईपीएल क्रिकेटर के लिए मुश्किल होगा। विराट कोहली ने एक ही आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। साल 2016 में आरसीबी के पूर्व कप्तान ने 973 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक निकले थे, जोकि आज भी रिकॉर्ड है।

एक सीजन में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम पर है। साथ ही आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड। कोहली आईपीएल हिस्ट्री में 8000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इसके अलावा, एक ही टीम के लिए सबसे अधिक आईपीएल मैच खेलने का रिकॉर्ड भी कायम है। कोहली के नाम पर सबसे अधिक 50 बनाने की उपलब्धि भी है। उन्होंने 70 से ज्यादा अर्शशतक लगाए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 April 2026

अप्रैल 29, 2026

Bengal Exit Polls 2026

अप्रैल 29, 2026

Rain Alert 30 April 2026

अप्रैल 29, 2026

कल का मौसम 30 April 2026

अप्रैल 29, 2026

Asim Munir

अप्रैल 29, 2026

PM Kisan Yojana

अप्रैल 29, 2026