---Advertisement---

IPL News: Daniel Vettori इस आईपीएल फ्रैंचाइजी के हेड कोच बने, ब्रायन लारा के बदले संभालेंगे पद

IPL News: न्यूज़ीलैंड के पूर्व ऑल राउंडर डेनियल विटोरी को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना हेड कोच नियुक्त किया हैं। आपको बता दें कि डेनिएल वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ब्रायन लारा के बदले यह पद संभालेंगे। डेनियल विटोरी करेंगे नयी पारी का आगाज न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी को आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 7, 2023 5:53 अपराह्न | Updated: अगस्त 9, 2023 12:51 अपराह्न

daniel-vettori....
Follow Us
---Advertisement---

IPL News: न्यूज़ीलैंड के पूर्व ऑल राउंडर डेनियल विटोरी को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना हेड कोच नियुक्त किया हैं। आपको बता दें कि डेनिएल वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ब्रायन लारा के बदले यह पद संभालेंगे।

डेनियल विटोरी करेंगे नयी पारी का आगाज

न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी को आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना हेड कोच नियुक्त किया है। इसकी जानकारी हैदराबाद की टीम ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करकर दी। आपको बता दें कि पिछले साल हैदराबाद की टीम आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पायी जिस वजह से फ्रेंचाइजी को यह फैसला लेना पड़ा। डेनियल विटोरी ऑस्ट्रेलियन टीम के साथ स्पिन बॉलिंग में बतौर कोच सेवा दे चुके हैं। आपको बता दें कि विटोरी इससे पहले भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के हेड कोच की भूमिका में रह चुके हैं।

डेनियल रह चुके हैं बेहतरीन ऑलराउंडर

आपको बता दें कि डेनिएल विटोरी न्यूज़ीलैंड के बेहतरीन ऑल राउंडर में से एक हैं। न्यूज़ीलैंड के इस बेहतरीन ऑलराउंडर की तुलना श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन से की जाती हैं। आपको बता दें कि वि टोरी ने 1999-2000 में ऑकलैंड में खेले गए ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड टेस्ट सीरीज के दौरान बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए 87/7 विकेट लेने का कारनामा किया हुआ है।

न्यूज़ीलैंड को पहुंचाया था फर्स्ट वर्ल्ड कप फाइनल

डेनियल विटोरी ने अपनी कप्तानी के दौरान न्यूज़ीलैंड की टीम को 2015 में न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त मेजबानी में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया था। सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में स्थान पक्का किया था। हालांकि फाइनल में कीवी टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथो हार मिली थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026