---Advertisement---

क्या Hardik Pandya चोटिल है? पूर्व क्रिकेटर का बयान बना भारतीय टीम के लिए परेशानी का सबब

Hardik Pandya भारतीय टीम के टी-20 के उप-कप्तान हैं, और अगर वह चोटिल हैं तो यह भारतीय टीम के लिए एक बड़ी समस्या है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अप्रैल 13, 2024 5:08 अपराह्न

Hardik Pandya
Follow Us
---Advertisement---

Hardik Pandya भारतीय टीम के टी-20 के उप-कप्तान हैं, और अगर वह चोटिल हैं तो यह भारतीय टीम के लिए एक बड़ी समस्या है। आपको बता दें, ऑलराउंडर आजकल IPL में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहें हैं, लेकिन बॉलिंग करने में असमर्थ नज़र आ रहें हैं। हालांकि IPL के शुरुआती मैचों में उन्होंने बॉलिंग की थी, लेकिन कुछ खासा इंपैक्ट नहीं डाल पाएं थे। उसके बाद उन्होंने बॉलिंग छोड़ दी थी, इस कारण वह जाँच के दायरे में आ गए हैं तथा उनके चोटिल होने की खबरें आ रही हैं

Hardik Pandya
Hardik Pandya

इससे पहले, 2023 ODI World Cup के दौरान हार्दिक को टखने में चोट लग गई थी। और, अगर टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भी ऐसा कुछ होता है तो भारतीय टीम के लिहाज से यह एक बहुत बड़ी परेशानी का सबब है।

कुछ है जो छिपा रहें हैं Hardik Pandya: पूर्व क्रिकेटर

न्यूजीलैण्ड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डोल ने Hardik Pandya को लेकर सवाल किया है कि वह पिछले कुछ मैचों से बॉलिंग क्यों नहीं कर रहें हैं? क्या कुछ ऐसा है जो वह सबसे छिपा रहें हैं या स्वीकार नहीं करना चाहते? किवी क्रिकेटर ने कहा, हार्दिक के साथ ज़रूर कुछ गड़बड़ है तभी वह बॉलिंग नहीं कर रहें हैं, वर्ना अचानक बॉलिंग ना करने का कोई मतलब नहीं बनता।

आपको बता दें, एमआई कैप्टन ने पिछले मैचों में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बॉलिंग नहीं की थी। उससे पहले 3 मैचों में उन्होंने 8 ओवरों में मात्र 1 विकेट लिया था, जिसमें उनकी इकॉनमी 11.20 की रही थी। हालांकि हार्दिक ने इस पर कहा है कि उनकी टीम को उनके बॉलिंग अटैक की ज़रुरत नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 20, 2026

MS Dhoni

मई 19, 2026

Ishan Kishan

मई 19, 2026

Gautam Gambhir

मई 18, 2026