---Advertisement---

Jorhat: असम में रेलवे ब्रिज के नीचे बना बैडमिंटन कोर्ट, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Jorhat: असम की सरकार ने हाल में ही जोरहाट डिस्ट्रिक्ट में ना अली रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया है। आपको यह जानकार बेहद हैरानी होगी कि इस ब्रिज के ठीक नीचे एक बैडमिंटन कोर्ट भी बना हुआ है। असम में ब्रिज के नीचे बना बैडमिंटन कोर्ट असम के जोरहाट डिस्ट्रिक्ट में ना-अली रेलवे ब्रिज के ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 17, 2023 2:30 अपराह्न | Updated: अगस्त 18, 2023 11:48 अपराह्न

Badminton Court Under Na-Ali Railway Bridge
Follow Us
---Advertisement---

Jorhat: असम की सरकार ने हाल में ही जोरहाट डिस्ट्रिक्ट में ना अली रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया है। आपको यह जानकार बेहद हैरानी होगी कि इस ब्रिज के ठीक नीचे एक बैडमिंटन कोर्ट भी बना हुआ है।

असम में ब्रिज के नीचे बना बैडमिंटन कोर्ट

असम के जोरहाट डिस्ट्रिक्ट में ना-अली रेलवे ब्रिज के नीचे एक बैडमिंटन कोर्ट बनाया गया है। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने हाल में ही इस थ्री लेन रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस रेलवे ब्रिज को बनाने में 88 करोड़ रूपए का लागत आया है। अब जाकर असम के मुख्यमंत्री ने इस ब्रिज का उद्घाटन कर दिया है तो स्पोर्ट्स फैन असम सरकार के इस बेहतरीन आइडिआ को सलाम कर रहे है।

बैडमिंटन बन रहा है लोकप्रिय खेल

आपको बताए दें कि इन दिनों भारत को बैडमिंटन में खूब कामयाबियां मिली है। क्रिकेट के बाद अब बैडमिंटन म भी भारतीय फैंस का क्रेज खूब दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि Saina nehwal, पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और Kidambi Srikanth जैसे खिलाड़ियों ने हाल फिलहाल में बैडमिंटन के क्षेत्र में भारत का नाम खूब रौशन किया है। आने वाले पेरिस ओलंपिक्स में भी भारत को बैडमिंटन से कम से कम एक पदक की उम्मीद जरूर होगी।

थॉमस कप जीत लिखा नया अध्याय

भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने साल 2022 में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में खेले गए उबेर एन्ड थॉमस कप फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहली बार खिताब हासिल किया था। भारत ने फ़ाइनल में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर अपना पहला थॉमस कप खिताब जीता था। इसके अलावे पीवे सिंधु ने भारत को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड दिलाकर इतिहास रचा था। किदाम्बी श्रीकांत ,साइना नेहवाल और लक्ष्य सेन भी वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को पदक दिला चुके है। साइना नेहवाल ने लंदन ओलिंपिक में भारत को बैडमिंटन स्पर्धा में पहला पदक दिलाया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026