---Advertisement---

NZ vs PAK : केन-रविंद्र की जोड़ी ने पाकिस्तान के गेंदबाज़ों को खूब धोया , देखें तूफानी पारी

बैंगलोर में न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान मुक़ाबला खेला जा रहा है। इस मुक़ाबले में न्यूज़ीलैंड के ओपनर केन विलियम्सन और रचिन रविंद्र ने अपनी तूफ़ानी पारी से कई रिकॉर्ड तोड़े।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: नवम्बर 4, 2023 2:09 अपराह्न | Updated: नवम्बर 4, 2023 2:40 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

NZ vs PAK ICC ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 का 35 वाँ मुक़ाबला आज बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मुक़ाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूज़ीलैंड के ओपनर बल्लेबाज़ केन विलियम्सन और रचिन रविंद्र ने पाकिस्तान के गेंदबाज़ों को खूब धो डाला। उनकी तूफ़ानी पारी के आगे पाकिस्तान के गेंदबाज़ पस्त नज़र आए।

रचिन ने जड़ा शतक

न्यूज़ीलैंड के लिए पहला वर्ल्ड कप खेल रहे रचिन रविंद्र ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ शतकीय पारी खेली। उन्होंने 94 गेंदों में 108 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में 15 चौके और 1 छक्का शामिल था। रचिन ने पाकिस्तान ने ख़िलाफ़ शतक जड़कर इतिहास रच दिया। रचिन न्यूज़ीलैंड के लिए तीन वर्ल्ड कप शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने। उन्होंने अपने वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ भी शतक लगाया था। इतना ही नहीं रचिन ने वर्ल्ड कप में 500 रनों का आँकड़ा भी पार कर लिया है। अब उनके ICC ODI World Cup 2023 में 523 रन हो गए हैं।

कप्तान ने रचा इतिहास

चोट के चलते न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन वर्ल्ड कप के कुछ मुक़ाबलों का हिस्सा नहीं थे। लेकिन अब उन्होंने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ वर्ल्ड कप में आग़ाज़ किया है। अपनी पहली पारी खेलते हुए केन विलियम्सन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की। उन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाज़ों को खूब धोया। केन ने 79 गेंदों पर 95 रन बनाए। वह 34.2 ओवर में पाकिस्तान के गेंदबाज़ हसन अली का शिकार हो गए। लेकिन 95 रनों की पारी खेलते हुए उन्होंने एक रिकॉर्ड तोड़ डाला।

न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन अपनी टीम के लिए ओडीआई वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने। उन्होंने दिग्गज स्टीफ़न फ़्लेमिंग्स को पीछे छोड़ते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। केन 23 पारियों में 1084 रन बनाकर न्यूज़ीलैंड के लिए ओडीआई वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने।

वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी:

1084 – केन विलियमसन 24 पारियों में

1075 – स्टीफन फ्लेमिंग 33 पारियों में

1002 – रॉस टेलर 30 पारियों में

995 – मार्टिन गुप्टिल 27 पारियों में

909 – स्कॉट स्टायरिस 22 पारियों में

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026