---Advertisement---

आईपीएल से पहले Kavya Maran की बढ़ी मुश्किलें! इस पाकिस्तानी खिलाड़ी की चर्चा तेज; ऑपरेशन सिंदूर से भी है नाता; जानें पूरा मामला

Kavya Maran: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और ऑनर काव्या मारन की मुश्किलें बढ़ सकती है। साथ ही जमकर आलोचना भी शुरू हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 13, 2026 12:42 अपराह्न

Kavya Maran
Follow Us
---Advertisement---

Kavya Maran: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और ऑनर काव्या मारन की मुश्किलें बढ़ सकती है। बता दें कि ये मामला पाकिस्तानी क्रिकेटर से जुड़ा हुआ है, जिससे मामला और गरमा गया है। जानकारी के मुताबिक द हंड्रेड ऑक्शन में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदा। हालांकि यह जानकारी जैसे ही ये जानकारी सनराइजर्स हैदराबाद की एक्स हैंडल से जैसे दी गई, तुरंत अकाउंट को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा इस फैसले की लगातार आलोचना की जा रही है।  बता दें कि आईपीएल के दौरान Kavya Maran हमेशा चर्चा में रहती है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

आईपीएल से पहले Kavya Maran की बढ़ी मुश्किलें

हाल ही में भारतीय बिज़नेसवुमन काव्या की मुश्किलें बढ़ने की खबर इसलिए सामने आई है क्योंकि उनकी फ्रेंचाइज़ी के एक फैसले पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड के 2026 ऑक्शन में उनकी टीम सरनराइजर्स लीड ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को लगभग ₹2–2.5 करोड़ में खरीदा। इसी के बाद यह मामला पूरी तरह से गरमा गया है। लगातार उनकी आलोचना की जा रही है। कई भारतीय फैंस ने भारत-पाकिस्तान तनाव का हवाला देकर इस फैसले की आलोचना की। इसके अलावा एक्स की तरफ से सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक हैंडल को सस्पेंड कर दिया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तानी खिलाड़ी का है नाता

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। हालांकि पाकिस्तान की तरफ से लगातार झूठ फैलाया था। इसी बीच पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था।
उन्होंने “फैंटास्टिक टी” नामक एक फोटो शेयर की, जिसमें कई लोगों ने भारत के पायलट अभिनंदन वर्धमान वाले पुराने घटनाक्रम का उदाहरण दिया था। इस पोस्ट में भारत के खिलाफ माना गया और इसकी काफी आलोचना हुई। यही कारण है कि इस मामले में काव्य मारन की कड़ी आलोचना की जा रही है।

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने भी दी कड़ी प्रतिक्रिया

काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स द्वारा द हंड्रेड लीग में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को टीम में शामिल किए जाने पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कहा,

“भारतीय क्रिकेटरों को खरीदा जाना चाहिए। भारत का पैसा भारत में ही रहना चाहिए। अब उसी पैसे से पाकिस्तान भारत पर मिसाइलें दागेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 20 April 2026

अप्रैल 19, 2026

कल का मौसम 20 April 2026

अप्रैल 19, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 19, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 19, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 19, 2026