---Advertisement---

Khel Ratna Award: बड़ी खबर! Manu Bhaker समेत इन खिलाड़ियों को राष्ट्रपति Droupadi Murmu देंगी अवॉर्ड; इस तारीख को मिलेगा सम्मान

Khel Ratna Award: मनु भाकर, समेत कई खिलाड़ियों को खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। बता दें कि अपने फील्ड में बेहतरीन प्रदर्शन करने के कारण खिलाड़यों को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 2, 2025 3:06 अपराह्न | Updated: जनवरी 2, 2025 3:54 अपराह्न

Khel Ratna Award
Follow Us
---Advertisement---

Khel Ratna Award: पेरिस में डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, डी गुकेश समेत कई खिलाड़ियों को राष्ट्रपति Droupadi Murmu द्वारा खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इसकी जानकारी खुद खेल मंत्रालय ने दी है। बता दें कि खिलाड़ियों को यह अवॉर्ड राष्ट्रपति भवन में दिया जाएगा। मालूम हो कि मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए पेरिस ओलंपिक में दो पदक अपने नाम किया था, निशानेबाजी में पहली बार किसी ने ऐसा किया था। वहीं चेस चैंपियन डी गुकेश ने इतिहास रचते हुए शतरंज विश्व चैंपियन में जीत हासिल की थी। इसके अलावा हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और पेरिस पैरालंपिक खिलाड़ी प्रवीण कुमार को भी Khel Ratna Award से नवाजा जाएगा।

खिलाड़ियों को इस तारीख को मिलेगा Khel Ratna Award

मालूम हो कि खेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म द्वारा इन खिलाड़ियों को खेल रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा। जिसमे Manu Bhaker, D Gukesh, Harmanpreet Singh और पेरिस पैरालंपिक खिलाड़ी Parveen Kumar का नाम शामिल है। वहीं इन सभी खिलाड़ियों को 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में दिया जाएगा। गौरतलब है कि जांच और समिति की सिफारिशों के बाद यह फैसला लिया गया है।

खेल रत्न अवॉर्ड किन खिलाड़ियों को दिया जाता है?

आपको बता दें कि Khel Ratna Award ज्यादातर उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने अंतराष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन किया था। बता दें कि साल 2021 में इस अवॉर्ड का नाम मेजर ध्यानचंद्र खेल रत्न अवॉर्ड किया गया। अगर अवॉर्ड की बात करें तो करें तो खेल रत्न अवॉर्ड में खिलाड़ियों को एक प्रमाण पत्र, अवॉर्ड के रूप में एक मेडल और 25 लाख रूपये की धनराशि राष्ट्रपति Droupadi Murmu द्वारा प्रदान की जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026