---Advertisement---

Khurram Manzoor on Virat Kohli: पाक क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान, बोले- ‘वनडे क्रिकेट में मैं नंबर वन हूं और मेरे बाद विराट कोहली आता है’

Khurram Manzoor on Virat Kohli: क्रिकेट के इतिहास में जब भी सबसे शानदार बल्लेबाजों की बात की जाएगी तो इसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम न आए ऐसा नहीं हो सकता। विराट कोहली ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना कदम रखा है तब से लेकर अब तक कोहली ने ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 25, 2023 12:57 अपराह्न

Khurram Manzoor on Virat Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Khurram Manzoor on Virat Kohli: क्रिकेट के इतिहास में जब भी सबसे शानदार बल्लेबाजों की बात की जाएगी तो इसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम न आए ऐसा नहीं हो सकता। विराट कोहली ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना कदम रखा है तब से लेकर अब तक कोहली ने क्रिकेट के कई रिकॉर्ड तोड़े और नया कीर्तिमान खड़ा किया। लेकिन पाक टीम के खिलाड़ी खुर्रम मंजूर ((Khurram Manzoor) ने चौंका देने वाला बयान दिया जिसे लेकर अब बवाल मच गया है। पाक टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज खुर्रम मंजूर ने विराट कोहली से बेहतर बल्लेबाज खुद को मानते हैं।

खुर्रम मंजूर ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान टीम के लिए 2008 में डेब्यू करने वाले कराची के खुर्रम मंजूर ने एक यूट्यूब चैनल पर बेहद चौंका देने वाले बयान देते हुए कहा की, ‘मैं अपनी तुलना विराट कोहली से नहीं कर रहा हूं। सच तो यह है कि 50 ओवर के क्रिकेट में टॉप-10 में जो भी हैं, मैं दुनिया का नंबर 1 हूं। मेरे बाद कोहली खड़े हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में मेरा कन्वर्जन रेट उनसे बेहतर है। वह हर छह पारियों में एक शतक लगाते हैं। मैं हर 5.68 पारियों में शतक बनाता हूं। और मेरे 53 के औसत के आधार पर, पिछले 10 वर्षों में, मैं लिस्ट ए क्रिकेट में दुनिया में पांचवें स्थान पर हूं। मैंने पिछली 48 पारियों में 24 शतक भी लगाए हैं। 2015 से लेकर अब तक पाकिस्तान के लिए जिसने भी ओपनिंग की है, उनमें से मैं अभी भी लीडिंग स्कोरर हूं। मैं नेशनल टी20 में टॉप स्कोरर और सेंचुरी भी हूं। फिर भी मेरी इग्नोर किया जाता है। और किसी ने भी मुझे इसका कोई ठोस कारण नहीं बताया है।”

Also Read: ILT20 2023: उम्र 35 लेकिन कैच पकड़ने में चीते जैसी फुर्ती, KIERON POLLARD ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, VIDEO देख हो जाएंगे हैरान

खुर्रम मंजूर के इंटरनेशनल करियर

वहीं, खुर्रम मंजूर की इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने पाक टीम के लिए अबतक 16 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 30 पारियों में 817 रन बनाए हैं। तो वहीं इस खिलाड़ी ने 7 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 236 रन बनाए हैं और उन्होंने पाक टीम के लिए मात्र 3 टी20I मैच खेले हैं। खुर्रम मंजूर ने अपना आखिरी मैच पाक टीम के लिए साल 2016 एशिया कप में खेला था और तबसे लेकर उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है।

Also Read: SA20 2023: WILL JACKS के अंदर समाए VIRAT KOHLI, जड़ा तीर जैसा सीधा छक्का तो याद आ गया रनमशीन का अद्भुत शॉट, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Vaibhav Suryavanshi

मई 29, 2026

IPL 2026

मई 28, 2026

IPL 2026

मई 27, 2026