---Advertisement---

KKR VS CSK IPL 2023: चेन्नई ने केकेआर को 49 रनों से दी करारी शिकस्त, Ajinkya Rahane ने खेली मैच जिताऊ पारी

KKR VS CSK IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 33वां मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कोलकाता के इडेन गार्डन में खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केकेआर को 49 रनों से हराया दिया।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 23, 2023 11:27 अपराह्न

KKR VS CSK IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

KKR VS CSK IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 33वां मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कोलकाता के इडेन गार्डन में खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केकेआर को 49 रनों से हराया दिया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 235 रनों का बड़ा स्कोर बनाया और केकेआर को मैच जीतने के लिए 236 रनों को लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में सिर्फ 186 रन बना पाई।

डेवॉन कॉनवे ने लगाया शानदार अर्धशतक 

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाजों से लेकर मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने केकेआर के गेंदबाजों को जमकर धोया। चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली। इस अर्धशतक के सात ही कॉनवे ने सीजन का तीसरा अर्धशतक लगाया। कॉनवे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए अजिंक्ये रहाणे और शिवम दुबे ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। डेवॉन कॉनवे की बल्लेबाजी का वीडियो।

Also Read: KKR VS CSK IPL 2023: Tushar Deshpande और Akash Singh ने रफ्तार से मचाया कहर, 1 रन पर KKR के टॉप ऑर्डर को भेजा पवेलियन

रहाणे और शिवम दुबे ने खेली आतिशी पारी 

अजिंक्ये रहाणे ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली। इस दौरान 6 चौके और पांच छक्के लगाए। यानी 54 रन रहाणे ने सिर्फ चौके छक्के लगाकर बनाए। वहीं शिवम दुबे ने भी रहाणे की तरह ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। शिवम दुबे ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 5 छक्के और दो चौके लगाए। वहीं केकेआर के लिए सबसे सफल गेंदबाज कुलवंत खेजड़ोलिया रहे। जिन्होंने तीन ओवर में 44 रन देकर दो विकेट चटकाए। अजिंक्ये रहाणे की बल्लेबाजी का वीडियो।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम शुरुआत काफी खराब रही। केकेआर के टॉप ऑर्डर के दो बल्लेबाजों महज 1 रनों पर पवेलियन भेजा। जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए जेसन रॉय ने आतिशी पारी खेली। जेसन रॉय ने 26 गेंदों पर बेहतरीन 61 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। इस मैच में रिंकू सिंह ने भी अच्छी पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। रिंकू सिंह ने 32 गेंदों पर 53 रन बनाए। जेसन रॉय की बल्लेबाजी की वीडियो।

Also Read: KKR VS CSK IPL 2023: Tushar Deshpande और Akash Singh ने रफ्तार से मचाया कहर, 1 रन पर KKR के टॉप ऑर्डर को भेजा पवेलियन

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026